लाइव न्यूज़ :

जेएसडब्ल्यू स्टील को भूखंड बिक्री की जांच करेगी कर्नाटक मंत्रिमंडल की उप-समिति

By भाषा | Updated: November 27, 2020 23:31 IST

Open in App

बेंगलुरू, 27 नवंबर कर्नाटक मंत्रिमंडल ने बल्लारी जिले में जेएसडब्ल्यू स्टील को 2,000.58 एकड़ जमीन की बिक्री के प्रस्ताव की जांच करने और एक उपयुक्त सिफारिश करने के लिये मंत्रिमंडलीय उप समिति का गठन करने का फैसला किया।

विधि एवं संसदीय कार्य मंत्री जेसी मधुस्वामी ने कहा, ‘‘2005 में बल्लारी के सैंडूर तालुक में तोरणागल्लू के पास कुरुकुप्पा गांव में जेएसडब्ल्यू को 2,000.58 एकड़ सरकारी जमीन देने का फैसला किया गया था। इसकी जांच के लिये एक मंत्रिमंडलीय उप-समिति का गठन किया जायेगा।’’

मंत्रिमंडल की बैठक के बाद यहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा को उप समिति के गठन के लिये अधिकृत किया गया है।

पिछली कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन सरकार ने भी प्रस्ताव की जांच करने के लिये तत्कालीन गृह मंत्री एमबी पाटिल की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कैबिनेट उप-समिति का गठन किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 6 की मौत

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

क्राइम अलर्टअशोक खरात केसः 130 फर्जी बैंक खाता,  63 करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें शामिल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान