लाइव न्यूज़ :

Kamdhenu Hitkari Manch: कामधेनु हितकारी मंच ने पनीर की कीमत 25 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ाई, जानें नए रेट लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 4, 2023 18:32 IST

Kamdhenu Hitkari Manch: उपभोक्ताओं को कामधेनु पनीर के लिए 400 रुपये प्रति किलो चुकाने होंगे और 200 ग्राम पनीर का पैकेट अब पांच रुपये की बढ़ोतरी के साथ 80 रुपये में मिलेगा।

Open in App
ठळक मुद्दे घाटे को कम करने के लिए कीमतों में बढ़ोतरी की है। मंच प्रतिदिन लगभग 40,000 लीटर दूध बेचता है। बढ़ोतरी पशुचारे की कीमतों में बढ़ोतरी को ध्यान में रखते हुए की गई है।

Kamdhenu Hitkari Manch: गाय का दूध और संबंधित दुग्ध उत्पाद बेचने वाले कामधेनु हितकारी मंच ने पनीर की कीमत 25 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ा दी है। मंगलवार से उपभोक्ताओं को कामधेनु पनीर के लिए 400 रुपये प्रति किलो चुकाने होंगे और 200 ग्राम पनीर का पैकेट अब पांच रुपये की बढ़ोतरी के साथ 80 रुपये में मिलेगा।

कामधेनु हितकारी मंच के अध्यक्ष नानक सिंह ने कहा कि संगठन ने दुग्ध उत्पादक परिवारों के हित को ध्यान में रखते हुए और घाटे को कम करने के लिए कीमतों में बढ़ोतरी की है। यह मंच प्रतिदिन लगभग 40,000 लीटर दूध बेचता है। यह बढ़ोतरी पशुचारे की कीमतों में बढ़ोतरी को ध्यान में रखते हुए की गई है।

उन्होंने बताया कि इस संस्था से 6,000 परिवार जुड़े हैं, जिनका भरण-पोषण दूध और पनीर से होता है। कामधेनु संस्था बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी, कुल्लू, सोलन, शिमला और चंडीगढ़ क्षेत्र में दूध, दही और पनीर की आपूर्ति करती है। इससे पहले फरवरी में कामधेनु हितकारी मंच ने दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। 

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम