लाइव न्यूज़ :

कल्याण ज्वेलर्स इंडिया को दूसरी तिमाही में 68.77 करोड़ रु का एकीकृत लाभ

By भाषा | Updated: November 10, 2021 13:57 IST

Open in App

मुंबई, 10 नवंबर कल्याण ज्वेलर्स इंडिया का 30 सितंबर को समाप्त तिमाही में कर के बाद एकीकृत लाभ 68.77 करोड़ रुपये रहा। कोविड-19 संबंधित प्रतिबंधों में ढील और अर्थव्यवस्था में सुधार ने कंपनी की बिक्री की गति को बढ़ा दिया।

कल्याण ज्वेलर्स इंडिया ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी एक नियामकीय सूचना में कहा कि उसने 2020-21 की इसी तिमाही के दौरान 136.12 करोड़ रुपये का एकीकृत नुकसान दर्ज किया था।

समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कंपनी का कारोबार से राजस्व 60.65 प्रतिशत बढ़कर 2,888.69 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 1,798.05 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने कहा कि भारतीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों दोनों के समान गति से बढ़ने के साथ राजस्व वृद्धि सभी भौगोलिक क्षेत्रों में व्यापक थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

भारतलाल आतंक का ऐसे हुआ अंत

विश्वट्रंप सरकार को मुनीर से खतरा! ईरान के हितों को बढ़ावा देने का बड़ा आरोप; अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारतNoida Labour Protest: नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी STF ने तमिलनाडु से दबोचा

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...