लाइव न्यूज़ :

जेएसडब्ल्यू स्टील का कच्चे इस्पात का उत्पादन अक्टूबर में छह प्रतिशत बढ़ा

By भाषा | Updated: November 9, 2021 18:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ नवंबर जेएसडब्ल्यू स्टील का कच्चे इस्पात का उत्पादन गत अक्टूबर में सालाना आधार पर छह प्रतिशत बढ़कर 14.25 लाख टन रहा है।

इससे पिछले साल के समान महीने में कंपनी का उत्पादन 13.38 लाख टन रहा था।

माह-दर-माह आधार पर भी कंपनी का उत्पादन अक्टूबर 2021 में छह प्रतिशत बढ़ा है। सितंबर में यह 13.43 लाख टन रहा था।

कंपनी ने मंगलवार को कहा कि माह के दौरान उसका औसत क्षमता इस्तेमाल 95 प्रतिशत रहा।

अक्टूबर में कंपनी का फ्लैट रोल्ड यानी चादर आदि का उत्पादन सात प्रतिशत बढ़कर 10.45 लाख टन पर पहुंच गया। अक्टूबर, 2020 में यह 9.76 लाख टन रहा था।

सितंबर, 2021 में यह आंकड़ा 9.53 लाख टन रहा था।

इसी तरह कंपनी का लांग-रोल्ड (सरिया, एंगल आदि) का उत्पादन 11 प्रतिशत बढ़कर 3.01 लाख टन से 3.34 लाख टन पर पहुंच गया। सितंबर, 2021 में यह 3.17 लाख टन रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

भारतलाल आतंक का ऐसे हुआ अंत

विश्वट्रंप सरकार को मुनीर से खतरा! ईरान के हितों को बढ़ावा देने का बड़ा आरोप; अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारतNoida Labour Protest: नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी STF ने तमिलनाडु से दबोचा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...