लाइव न्यूज़ :

जेएसडब्ल्यू स्टील को पहली तिमाही में 5,900 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा

By भाषा | Updated: July 23, 2021 17:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 जुलाई जेएसडब्ल्यू स्टील ने शुक्रवार को वर्ष 2021-22 की जून तिमाही में 5,900 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध मुनाफा हुआ जिसका मुख्य कारण अधिक आय का होना है।

जेएसडब्ल्यू स्टील ने एक नियामकीय सूचना में बीएसई को बताया कि कंपनी ने एक साल पहले की इसी अवधि में 582 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया था।

समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कुल आय पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 11,914 करोड़ रुपये से बढ़कर 29,100 करोड़ रुपये हो गई।

एक साल पहले के 12,504 करोड़ रुपये के मुकाबले खर्च 20,804 करोड़ रुपये का हुआ।

जेएसडब्ल्यू स्टील, जेएसडब्ल्यू समूह का एक हिस्सा है। जेएसडब्ल्यू स्टील की इस्पात, ऊर्जा, बुनियादी ढांचा, सीमेंट और स्पोर्ट्स जैसे कई अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उपस्थिति है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतस्वीरें और सेल्फी वीडियो ने ली जान?, तेज बहाव के बीच चट्टान पर चढ़ी तृषा, रत्ना कुमारी और पवित्रा, फिसलकर पानी में गिरीं और, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां