लाइव न्यूज़ :

जेएसडब्ल्यू ने कर्नाटक में हजार बिस्तरों वाला कोविड स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किया

By भाषा | Updated: May 19, 2021 20:55 IST

Open in App

बेल्लारी, 19 मई प्रमुख इस्पात कंपनी जेएसडब्ल्यू ने बुधवार को कर्नाटक के बेल्लारी जिले के तोरानागल्लू इलाके में ऑक्सीजन की सुविधा से लैस हजार बिस्तरों वाला कोविड स्वास्थ्य केंद्र खोला।

मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने डिजिटल माध्यम से अस्पताल का उद्घाटन किया।

कंपनी ने एक बयान में कहा, "यह देश के सबसे बड़े कोविड स्वास्थ्य सेवा प्रतिष्ठानों में से एक है जहां उसके स्टील कारखाने से खास 4.8 किलोमीटर लंबे पाइपलाइन से अस्पताल में मरीजों के इलाज के लिए चिकित्सीय ऑक्सीजन की सीधी आपूर्ति की जाएगी।"

जेएसडब्ल्यू ने बताया कि स्वास्थ्य सेवा केंद्र का निर्माण केवल 15 दिनों में पूरा किया गया और यह बेल्लारी जिला प्रशासन की मदद से स्थापित किया गया है।

बेल्लारी जिला प्रशासन तीन पालियों में काम करने वाले 700 कर्मचारियों की मदद से अस्पताल का प्रबंधन करेगा। इन कर्मचारियों में डॉक्टर/विशेषज्ञ, नर्स, अर्द्ध चिकित्साकर्मी, सुपरवाइजर और गैर चिकित्सा कर्मी शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

पूजा पाठPanchang 19 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 April 2026: सफलता या निराशा? जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर