लाइव न्यूज़ :

जोशी ने नाल्को से ‘हथकरघा’ क्षेत्र को प्रोत्साहन देने को कहा

By भाषा | Updated: August 10, 2021 17:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अगस्त कोयला एवं खान मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मंगलवार को सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी नाल्को से ‘हथकरघा’ क्षेत्र को प्रोत्साहन देने को कहा है। मंत्री ने कंपनी को देश की आजादी के 75वें वर्ष के मौके पर प्रत्येक कर्मचारी को 7,500 रुपये का हाथ से बुना कपड़ा उपलब्ध कराए जाने की सलाह दी।

जोशी वर्चुअल तरीके से नाल्को की टीम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कंपनी को बीते वित्त वर्ष 2020-21 और चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के प्रदर्शन को लेकर बधाई दी।

एक बयान के अनुसार, मंत्री ने कहा, ‘‘मैं नाल्को को हथकरघा को प्रोत्साहित करने की सलाह देता हूं। आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर प्रत्येक कर्मचारी को 7,500 रुपये का हाथ से तैयार कपड़ा दिया जाए।’’

जोशी ने कहा कि नाल्को ने चीजों को अपने पक्ष में बदला और जुझारू क्षमता दिखाते हुए महामारी के दौरान अच्छा प्रदर्शन किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘इससे मुझे यह भरोसा होता है कि नाल्को के सभी लोगों की कड़ी मेहनत से दीर्घावधि में अच्छे नतीजे मिलेंगे और प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी।’’

जोशी ने कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में नाल्को ने महामारी के खिलाफ लड़ाई में काफी सहयोग दिया, जो राष्ट्र के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव