लाइव न्यूज़ :

जियो ने फरवरी में 42 लाख नये ग्राहक जोड़े: ट्राई

By भाषा | Updated: May 12, 2021 00:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 मई देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी रिलांयस जियो के ग्राहकों की संख्या फरवरी में बढ़कर 41.49 करोड़ हो गयी। कंपनी ने माह के दौरान 42 लाख नये ग्राहक जोड़े। दूरसंचार नियामक ट्राई ने यह जानकारी दी।

माह के दौरान रिलांय जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया तीनों निजी दूरसंचार कंपनियों ने नये ग्राहक जोड़े।

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के अनुसार भारती एयरटेल ने फरवरी महीने में 37 लाख ग्राहक जोड़े और उसके ग्राहकों की संख्या 34.83 करोड़ पर पहुंच गयी।

वहीं वोडाफोन आइडिया ने कई महीनों बाद आलोच्य माह में 6.5 लाख नये ग्राहक जोड़े। इसके साथ कंपनी के ग्राहकों की संख्या बढ़कर 28.26 करोड़ पर पहुंच गयी।

ट्राई के आंकड़ों के अनुसार निजी क्षेत्र की दूरसंचार कंपनियों की बाजार हिस्सेदारी 89.57 प्रतिशत रही जबकि सार्वजनिक क्षेत्र की बीएसएनएल और एमटीएनल की हिस्सेदरी 10.43 प्रतिशत रही।

बीएसएनएल और एमटीएनएल दोनों के फरवरी में ग्राहकों की संख्या कम हुई। इनके ग्राहकों की संख्या (वायरलेस) 82 लाख रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

भारतजान में जान आई, पर दहशत बरकरार; पुंछ में युद्ध जैसी आपात स्थिति के लिए मेगा ब्लैकआउट-एयर रेड मॉक ड्रिल रद्द

भारतUdhampur: यात्रियों से भरी बस हादसे में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की मदद का ऐलान

भारतमहिला आक्रोश से गूंजा भोपाल, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- अपमान नहीं सहेंगी बहनें

क्रिकेटIPL 2026: क्या आज खेलेंगे रोहित शर्मा? हिटमैन की चोट पर आया सबसे बड़ा अपडेट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना