लाइव न्यूज़ :

जेपी इंफ्रा: एनबीसीसी, सुरक्षा को अंतिम बोलियां सौंपने के लिए और समय दिया गया

By भाषा | Updated: May 29, 2021 15:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 मई संकट से घिरी जेपी इंफ्राटेक को कर्ज देने वाले बैंकों और अन्य वित्तीय ऋणदाताओं ने सरकारी कंपनी एनबीसीसी और सुरक्षा समूह को इस कंपनी को दिवाला समाधान प्रक्रिया के जरिए अधिग्रहण करने के संबंध में अपने-अपने अंतिम प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए कुछ और समय देने का फैसला किया है।

गत 27 मई को शुरू हुई दो दिन की मतदान प्रक्रिया में दोनों दावेदारों को और समय देने के प्रस्ताव पर मत विभाजन हुआ।मतदान प्रक्रिया शुक्रवार शाम को पूरी हुई।

सूत्रों ने बताया कि मताधिकार वाले 98.54 प्रतिशत सदस्यों ने एनबीसीसी और सुरक्षा समूह को शोधित बोलियां जमा करने का अंतिम मौका देने से जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

उन्होंने कहा कि अंतिम बोलियां जमा करने की आखिरी तारीख चार जून तय की गयी है और प्रस्ताव की योजनाएं दिवालियापन से जुड़े कानून और उच्चतम न्यायालय के 24 मार्च के फैसले के अनुरूप होनी चाहिए।

देनदारों की समिति (सीओसी) में 20,000 से ज्यादा घर खरीदारों के पास 56.61 प्रतिशत मताधिकार हैं और सावधि जमा खाता धारकों के पास 0.13 प्रतिशत जबकि 13 बैंकों के पास 43.36 प्रतिशत मताधिकार हैं।

गत 24 मई को हुई बैठक में जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड (जेआईएल) की सीओसी ने सुरक्षा समूह की बोली पर मतदान प्रक्रिया को टालने का फैसला किया था।

समिति ने एनबीसीसी और सुरक्षा दोनों कंपनियों को उनके अंतिम प्रस्ताव सौंपने की मंजूरी देने के लिए 27-28 मई को मतदान करना का फैसला किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार