लाइव न्यूज़ :

जनधन खाते 41 करोड़ के पार: वित्त मंत्रालय

By भाषा | Updated: January 19, 2021 22:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जनवरी वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) से 41 करोड़ से अधिक लोग लाभान्वित हुए हैं। वित्तीय समावेश को बढ़ावा देने वाली इस योजना के तहत छह जनवरी 2021 तक जनधन खातों की कुल संख्या 41.6 करोड़ हो गयी।

वित्त मंत्रालय ने ट्वीट किया, ‘‘सरकार सभी नागरिकों के वित्तीय समावेशन के लिये प्रतिबद्ध है। छह जनवरी 2021 तक जनधन खातों की संख्या 41 करोड़ के पार चली गयी और शून्य बैलेंस वाले खातों की संख्या मार्च 2015 के 58 प्रतिशत से कम होकर 7.5 प्रतिशत पर आ गयी। इससे हर जनधन खाताधारक के द्वारा उपयोग और अनुकूलन का स्पष्ट संकेत दिख रहा है।’’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में अपने स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में जनधन योजना शुरू करने की घोषणा की थी। उसी साल 28 अगस्त को इस योजना को शुरू किया गया था।

सरकार ने 2018 में अधिक सुविधाओं व लाभों के साथ इस योजना का दूसरा संस्करण शुरू किया। सरकार ने योजना के दूसरे संस्करण में प्रत्येक परिवार के स्थान पर हर उस व्यक्ति को लक्ष्य बनाने का निर्णय लिया, जो अभी तक बैंकिंग सुविधा से वंचित थे। इसके अलावा 28 अगस्त 2018 के बाद खुले जनधन खातों पर रुपे कार्ड के धारकों के लिये नि:शुल्क दुर्घटना बीमा का कवर दोगुना यानी दो लाख रुपये कर दिया गया।

वित्त मंत्रालय ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि बैंकों ने आठ जनवरी 2021 तक 1.68 लाख करोड़ की क्रेडिट सीमा के साथ 1.8 करोड़ किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) जारी किये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?