लाइव न्यूज़ :

जयशंकर ने भारत में अवसरों पर ध्यान देने के लिए इजराइली कारोबारियों को प्रोत्साहित किया

By भाषा | Updated: October 17, 2021 23:34 IST

Open in App

(हरिंदर मिश्रा)

यरूशलम, 17 अक्टूबर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को इजराइल को भारत के ‘‘सबसे भरोसेमंद और नवोन्मेषी साझेदारों’’ में से एक बताया। इसके साथ ही उन्होंने रक्षा क्षेत्र सहित इजराइल के कारोबारियों से देश में निवेश करने और इसकी व्यापार-अनुकूल नीतियों का लाभ उठाने का आग्रह किया।

जयशंकर ने अपनी पहली यात्रा पर यहां पहुंचने के तुरंत बाद भारत-इजराइल व्यापार गोलमेज सम्मेलन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यभार संभालने के बाद से भारत में बदलाव का एक बड़ा प्रयास हो रहा है और लोगों ने उस बदलाव के बारे में सुना है।

उन्होंने कहा, ‘‘यदि आप उन सभी बिंदुओं को जोड़ते हैं, तो मुझे लगता है, आपको एक ऐसे भारत की तस्वीर मिलती है जो उन गहरी शक्तियों को प्राप्त करने की ओर बढ़ रहा है जो इसे विश्व अर्थव्यवस्था के मामले में और अधिक प्रतिस्पर्धी बना देगा। और यह आपके लिए रुचि का विषय है क्योंकि उन गहरी शक्तियों से नए अवसर आएंगे और मैं उनमें से कुछ के बारे में बात करूंगा।’’

उन्होंने कहा कि हालांकि यह बदलाव कुछ वर्षों से चल रहा है और पिछले दो वर्षों में कोविड-19 महामारी के दौरान जब लोग भौतिक रूप से संपर्क में नहीं रहे हैं, बदलाव की प्रक्रिया में तेजी आई है।

जयशंकर ने कहा, ‘‘आज आपके पास वास्तव में एक बहुत ही ऊर्जावान अर्थव्यवस्था है - जो संदेश मैं इजराइली सरकार के समकक्षों को दे रहा हूं, वह यह है कि हम आपको कई मायनों में अपने सबसे भरोसेमंद और अभिनव भागीदारों में से एक मानते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?