लाइव न्यूज़ :

जागरण प्रकाशन का दूसरी तिमाही का मुनाफा छह गुना होकर 60.89 करोड़ रुपये पर

By भाषा | Updated: October 25, 2021 21:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर हिंदी समाचार पत्र दैनिक जागरण की प्रकाशक जागरण प्रकाशन लि. (जेपीएल) का एकीकृत शुद्ध लाभ सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही में छह गुना होकर 60.89 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 10.14 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

बीएसई को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी परिचालन आय 39.23 प्रतिशत बढ़कर 402.52 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 289.10 करोड़ रुपये थी।

तिमाही के दोरान कंपनी का कुल खर्च 17.97 प्रतिशत बढ़कर 287.06 करोड़ रुपये से 338.65 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

जेपीएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक महेंद्र मोहन गुप्ता ने कहा कि जुलाई-सितंबर की तिमाही में कंपनी के कुल कारोबारी प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार हुआ।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा कारोबारी प्रदर्शन अच्छा रहा। हमें उम्मीद है कि आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार