लाइव न्यूज़ :

वैश्विक चिप आपूर्ति की कमी दूर करने में लग सकते हैं कुछ साल: इंटेल सीईओ

By भाषा | Updated: May 31, 2021 13:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 मई वैश्विक चिप विनिर्माता इंटेल ने सोमवार को कहा कि अर्धचालक पारिस्थितिकी तंत्र में आपूर्ति की कमी को दूर करने में कुछ साल लग सकते हैं, क्योंकि कोविड महामारी के दौरान इनकी मांग में तेजी से बढ़ोतरी हुई है।

इंटेल के सीईओ पैट जेल्सिंगर ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान घर से काम और पढ़ाई के चलते ‘‘अर्धचालकों की मांग बहुत तेजी से बढ़ी है’’, जिसने दुनिया भर में वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं पर भारी दबाव डाला है।

उन्होंने कंप्यूटेक्स कार्यक्रम के एक आभासी सत्र में कहा, ‘‘हम बाधाओं को दूर करने और मांग को पूरा करने के लिए उत्पादन बढ़ाने के लिए अपने साझेदारों के साथ मिलकर तेजी से काम कर रहे हैं... हम इस नए युग में दुनिया की जरूरतों को पूरा करने में मदद करने के लिए काम कर रहे हैं... लेकिन, उद्योग द्वारा निकट अवधि की बाधाओं को दूर करने के लिए कई कदम उठाने के बावजूद पारिस्थितिकी तंत्र की बाधाओं और घटकों की कमी को पूरा करने में अभी कुछ साल लग सकते हैं।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी ने पिछले चार वर्षों में अपनी आंतरिक वेफर क्षमता को दोगुना किया है, और वह आपूर्ति श्रृंखला की मदद के लिए पूरी कोशिश कर रही है।

कंप्यूटर से लेकर संचार उपकरणों, परिवहन प्रणालियों, बुनियादी ढांचे तक, हर चीज में अर्धचालकों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम