लाइव न्यूज़ :

ईशा की शादी से पहले अंबानी परिवार ने शुरू की अन्न सेवा, तीन दिनों तक यहां के हजारों लोगों को फ्री में खिलाया जाएगा खाना

By भाषा | Updated: December 8, 2018 04:26 IST

इस अवसर पर मुकेश अंबानी, उनकी पत्नी नीता अंबानी, पुत्री ईशा अंबानी, बेटा अनंत अंबानी, पीरामल परिवार के अजय पीरामल, आनंद पीरामल तथा स्वाति पीरामल भी उपस्थित थे।

Open in App

रिलायंस ग्रुप के अध्यक्ष मुकेश अंबानी और उनके परिवार के सदस्यों ने शुक्रवार को यहां नारायण सेवा संस्थान में विशेष ‘‘अन्न सेवा के लिए’’ गये और वहां रह रहे दिव्यांग बच्चों को भोजन और मिठाई बांटी। अंबानी अपनी बेटी ईशा के पाणिग्रहण (विवाह) से पूर्व के कार्यक्रमों के सिलसिले में इन दिनों सपरिवार उदयपुर आए हुए हैं। ईशा का विवाह उद्यमी पीरामल (स्वाती-अजय) परिवार के आनंद पीरामल से तय है।  इस अवसर पर मुकेश अंबानी, उनकी पत्नी नीता अंबानी, पुत्री ईशा अंबानी, बेटा अनंत अंबानी, पीरामल परिवार के अजय पीरामल, आनंद पीरामल तथा स्वाति पीरामल भी उपस्थित थे। अंबानी परिवार की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, ‘ अंबानी परिवार बेटी ईशा के शुभ विवाह संस्कार से पहले उदयपुर नगर के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करने तथा लोगों का आशीर्वाद प्राप्त करे के लिए विशेष अन्न सेवा शुरू की है जो सात से दस दिसंबर तक चलेगी।’’ इसमें नारायण सेवा संस्थान में 5100 लोगों को तीनों परह भोजन कराया जाएगा। इनमें अधिकतर दिव्यांग लोग होंगे।  विज्ञप्ति के अनुसार इसी उपलक्ष्य में यहां एक स्वदेश बाजार भी लगाया गया है जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों के 108 परंपरागत हस्तशिल्प और कलात्मक वस्तुएं रखी गयी हैं। 

टॅग्स :अनिल अंबानीमुकेश अंबानी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

भारतकीमत 3,716 करोड़ रुपये और 17 मंजिला?, अनिल अंबानी के मुंबई घर 'एबोड' कुर्क, ईडी एक्शन

कारोबार40000 करोड़ का मामला?, अनिल अंबानी को नया समन, 26 फरवरी को पेश हो

भारत'एपस्टीन के नाम दर्ज कराने के बाद अनिल अंबानी को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया?' राहुल गांधी ने लोकसभा में पूछा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम