लाइव न्यूज़ :

इरडा को अपने शिकायत समाधान केंद्र के प्रबंधन के लिए एजेंसी की तलाश

By भाषा | Updated: June 13, 2021 18:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जून भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) को अपने बहु-मीडिया शिकायत समाधान केंद्र के प्रबंधन के लिए एक एजेंसी की तलाश है। यह केंद्र बीमित लोगों की बीमा कंपनियों के खिलाफ शिकायत को हल करने का काम करेगा।

बीमा नियामक ने बीमा कंपनियों और मध्यवर्ती इकाइयों के पॉलिसीधारकों के हितों के संरक्षण से संबंधित नियमों के अनुपालन की निगरानी को उपभोक्ता मामलों का विभाग बनाया है। साथ ही यह उपभोक्ताओं को शिकायत समाधान तंत्र के बारे में जागरूक कर उन्हें सशक्त करेगा।

बीमा कंपनियों के खिलाफ शिकायत के लिए वैकल्पिक चैनल उपलब्ध कराने को नियामक ने इरडा शिकायत कॉल सेंटर (आईजीसीसी) स्थापित किया है। यह सेंटर टोल फ्री फोन नंबर और ई-मेल के जरिये शिकायतें प्राप्त करता हैं। शिकायत दर्ज करने के अलावा यह समाधान की स्थिति की भी जानकारी देता है।

इरडा ने आईजीसीसी के प्रबंधन को एजेंसी की नियुक्ति के लिए अनुरोध प्रस्ताव (आरएफपी) निकाला है।

आरएफपी के अनुसार यह इकाई मौजूदा सेवा प्रदाता से परिचालन अपने हाथ में लेगी। आरएफपी दस्तावेज के अनुसार, अनुबंध की अवधि तीन साल की होगी। इसे एक-एक साल कर दो वर्ष के लिए बढ़ाया जा सकेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतस्वीरें और सेल्फी वीडियो ने ली जान?, तेज बहाव के बीच चट्टान पर चढ़ी तृषा, रत्ना कुमारी और पवित्रा, फिसलकर पानी में गिरीं और, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां