लाइव न्यूज़ :

ईरानी ने पर्यावरण अनुकूल सामग्री वाले खिलौने बनाने का आह्ववान किया

By भाषा | Updated: June 23, 2021 00:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जून कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने मंगलवार को देश में परिस्थितिकी की दृष्टि से स्वस्थ विनिर्माण सामग्री वाले खिलौने बनाने के वास्ते शोध संस्थाओं और खिलौना विनिर्माताओं को आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि देश में 85 प्रतिशत खिलौने या तो आयात किये जाते हैं या फिर प्लास्टिक के बने होते हैं।

ईरानी ने शिक्षा मंत्रालय के तत्वाधान में काम करने वाली शोध संस्थाओं से स्वस्थ सामग्री के खिलौने बनाने की संभावनाओं को देखने के लिये कहा।

ईरानी ने और शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे ने मंगलवार को वीडियो कन्फ्रेंस के जरिये टॉयकाथोन 2021 के फाइनल का उद्घाटन किया। टॉयकाथोन 2021 को शिक्षा मंत्रालय, महिला एवं बाल विकास, एमएसएमई, कपडा, सूचना एवं प्रसारण के साथ साथ उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने मिलकर 5 जनवरी 2021 को शुरू किया था। इसकी शुरुआत नवोन्मेषी खिलौने और खेल विचार प्राप्त करने के लिये किया गया था।

टॉयकाथोन 2021 के लिये देशभर से 1.2 लाख भागीदारों ने पंजीकरण कराया और 17,000 से अधिक नये विचार सौंपे गये। इसमें से तीन दिन तक चलने वाले ग्रांड फाइनल के लिये 1,567 नये विचारों और शोध को छांटा गया है। फाइनल 22 से 24 जून तक आयोजित होगा।

स्मृति ईरानी ने इस बात को लेकर चिंता जताई कि देश में बच्चे जिन खिलौनों से खेलते हैं उनमें से 85 प्रतिशत खिलौने या तो आयातित होते हैं या फिर इन्हें प्लास्टिक से बनाया होता है।

भारत का खिलौना बाजार 1.5 अरब डालर का आंका गया है। जबकि वैश्विक खिलौना बाजार 100 अरब डालर से भी अधिक होने का अनुमान है।

टॉयकाथोन 2021 में भाग लेने वालों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कन्फ्रेंस के जरिये 24 जून को बात करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

क्राइम अलर्टछठी कक्षा के नाबालिग छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबिहार: मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के हॉस्टल से हो रहा था कारतूसों की तस्करी, पुलिस ने किया पर्दाफाश, 200 जिंदा कारतूसों के साथ दो गिरफ्तार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?