लाइव न्यूज़ :

आईओसी गैस, ईंधन की खुदरा बिक्री के लिए मलेशिया की पेट्रोनास के साथ गठजोड़ करेगी

By भाषा | Updated: July 30, 2021 18:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जुलाई देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने शुक्रवार को कहा कि वह प्राकृतिक गैस और परिवहन ईंधन के खुदरा कारोबार के लिए मलेशिया की पेट्रोनास के साथ साझेदारी करेगी।

एलपीजी के आयात के लिए आईओसी और पेट्रोनास का 50:50 का संयुक्त उद्यम इंडियनऑयल पेट्रोनास प्राइवेट लिमिटेड (आईपीपीएल) है। यह उन वाणिज्यिक ग्राहकों को एलपीजी बेचती है जिन्हें सब्सिडी वाली एलपीजी का इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं है।

आईओसी के अध्यक्ष श्रीकांत माधव वैद्य ने कहा कि यह संयुक्त उद्यम ‘‘प्राकृतिक गैस और परिवहन ईंधन के खुदरा कारोबार में विविधता लाएगा।’’

उन्होंने कहा कि आईपीपीएल पेट्रोल पंप स्थापित करेगी और साथ ही सिटी गैस वितरण कारोबार में उतरेगी। उन्होंने हालांकि कहा कि कारोबार का ब्यौरा अभी पूरी तरह तैयार नहीं हुआ है।

आईओसी के पास देश के कुल 77,709 पेट्रोल पंपों में से 32,303 हैं। उसके पास कई भौगोलिक क्षेत्रों में खुदरा सीएनजी और घरों में पाइप से रसोई गैस पहुंचाने के लाइसेंस भी हैं। वैद्य ने कहा कि आईपीपीएल की अपनी ब्रांडिंग और विपणन योजना होगी।

यह पूछे जाने पर कि क्या आईपीपीएल के खुदरा कारोबार से आईओसी के कारोबार पर असर नहीं पड़ेगा, उन्होंने कहा कि भारत की ऊर्जा मांग तेजी से बढ़ रही है और इसमें सभी कंपनियों के लिए जगह होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा