लाइव न्यूज़ :

आईओसी के चेयरमैन वैद्य वर्ल्ड एलपीजी एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए

By भाषा | Updated: December 7, 2021 19:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के चेयरमैन एस एम वैद्य को वर्ल्ड एलपीजी एसोसिएशन (डब्ल्यूएलपीजीए) का अध्यक्ष चुना गया है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पेरिस मुख्यालय वाला डब्ल्यूएलपीजीए वैश्विक एलपीजी नेटवर्क का प्रतिनिधित्व करता है। इसमें 125 से अधिक देशों में परिचालन कर रहे 300 सदस्य हैं। यह संघ मुख्य रूप से एलपीजी के लिए प्रीमियम मांग के जरिये मूल्यवर्द्धन का काम करता है। साथ ही यह मजबूत और सुरक्षित कारोबारी माहौल को भी बढ़ावा देता है।

कंपनी ने बयान में कहा, ‘‘डब्ल्यूएलपीजीए की आमसभा ने दुबई में चल रहे विश्व एलपीजी मंच, 2021 में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर एस एम वैद्य को अपना अध्यक्ष नियुक्त करने का फैसला किया।’’

डब्ल्यूएलपीजी के बोर्ड में अध्यक्ष, प्रथम उपाध्यक्ष, खजांची, तीन उपाध्यक्ष और पांच तक बोर्ड सदस्य होते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

पूजा पाठPanchang 19 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 April 2026: सफलता या निराशा? जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: आखा तीज पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी; जानें क्या करें और क्या न करें?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर