लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स में जोरदार गिरावट से निवेशकों के 3.53 लाख करोड़ रुपये डूबे

By भाषा | Updated: April 19, 2021 19:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल देश में कोविड संक्रमण के मामले बढ़ने के बीच सोमवार को शेयर बाजारों में जोरदार गिरावट आई। इससे निवेशकों की 3.53 लाख करोड़ रुपये की पूंजी डूब गई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान एक समय 1,469.32 अंक टूटकर 47,362.71 अंक पर आ गया था। बाद में यह 882.61 अंक या 1.81 प्रतिशत के नुकसान से 47,949.42 अंक पर बंद हुआ।

बाजार में व्यापक बिकवाली के सिलसिले के बीच बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) 3,53,420.76 करोड़ रुपये घटकर 2,01,77,325.24 करोड़ रुपये रह गया।

पावर ग्रिड कापोरेशन आफ इंडिया, ओएनजीसी, इंडसइंड बैंक, कोटक महिन्द्रा बैंक, लार्सन एण्ड टुब्रो और बजाज फिनसर्व के शेयरों में ज्यादा गिरावट आई है।

केवल डा. रेड्डीज और इन्फोसिस दो प्रमुख शेयर रहे जो कि लाभ में रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

भारतलाल आतंक का ऐसे हुआ अंत

विश्वट्रंप सरकार को मुनीर से खतरा! ईरान के हितों को बढ़ावा देने का बड़ा आरोप; अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारतNoida Labour Protest: नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी STF ने तमिलनाडु से दबोचा

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...