लाइव न्यूज़ :

सिप के जरिये निवेश नवंबर में घटकर 7,302 करोड़ रुपये रह गया, 31 माह का निचला स्तर

By भाषा | Updated: December 15, 2020 20:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर म्यूचुअल फंड में सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (सिप) के जरिये निवेश नवंबर में घटकर 7,302 करोड़ रुपये रह गया। यह इसका 31 माह का निचला स्तर है। चुनौतीपूर्ण आर्थिक माहौल के बीच सिप के जरिये म्यूचुअल फंड में निवेश घटा है।

हालांकि, इससे पहले अक्टूबर में सिप के जरिये म्यूचुअल फंड में निवेश बढ़ा था। अक्टूबर से पहले लगातार छह महीने तक यह घटा था।

एसोसिएशन ऑफ म्यूचअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों के अनुसार, नवंबर में 44 म्यूचुअल फंड कंपनियों को सिप के जरिये 7,302 करोड़ रुपये का निवेश मिला था। नवंबर, 2019 में सिप के जरिये निवेश 7,800 करोड़ रुपये रहा था।

अप्रैल, 2018 के बाद यह सिप के जरिये निवेश का सबसे निचला स्तर है। उस समय सिप के जरिये निवेश का आंकड़ा 6,690 करोड़ रुपये रहा था।

चूंकि नवंबर के अंतिम तीन दिन गैर-कारोबारी दिवस थे, ऐसे में आधिकारिक आंकड़ों में इन दिनों के आंकड़े शामिल नहीं है।

यहां उल्लेखनीय है कि नंवबर में सिप खातों में 3.39 लाख का इजाफा हुआ।

सितंबर में सिप के जरिये निवेश 7,788 करोड़ रुपये, अगस्त में 7,791 करोड़ रुपये और जुलाई में 7,831 करोड़ रुपये रहा था। जून में यह 8,000 करोड़ रुपये से घटकर 7,917 करोड़ रुपये रह गया।

इससे पहले मई में यह आंकड़ा 8,123 करोड़ रुपये, अप्रैल में 8,376 करोड़ रुपये और मार्च में 8,641 करोड़ रुपये रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब