लाइव न्यूज़ :

कोविड लहर के बीच अप्रैल में इक्विटी साझा कोष में निवेश घटा

By भाषा | Updated: May 11, 2021 23:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 मई इक्विटी साझा कोष (म्यूचुअल फंड्स) में अप्रैल माह में 3,437 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश हुआ। यह लगातार दूसरा महीना रहा है जो कि निवेश प्रवाह को दर्शाता है लेकिन यह निवेश कोविड की दूसरी लहर के चलते मार्च के मुकाबले कम रहा।

एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड्स इन इंडिया द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, यह निवेश मार्च में हुये 9,115 करोड़ रुपये के मुकाबले काफी कम है।

साझा कोषों की शेयर निवेश वाली योजनाओं में इससे पहले जुलाई 2020 से फरवरी 2021 तक लगातार आठ महीने धन की निकासी देखी गयी थी।

यूनियन एएमसी के सीईओ जी प्रदीपकुमार ने कहा, ‘‘इक्विटी फंड्स में शुद्ध प्रवाह जारी है, जो बहुत उत्साहजनक है। कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर की वजह से उत्पन्न बाधाओं के कारण मार्च की तुलना में अप्रैल में निवेश थोड़ा कम हो गया।’’

उन्होंने यह भी कहा कि टीकाकरण के बढ़ते स्तर और अन्य उपायों के माध्यम से महामारी को नियंत्रण में लाने के बाद निवेश प्रवाह में तेजी आने की उम्मीद है।

इसी तरह राय देते हुए, फंड्स इंडिया के अनुसंधान प्रमुख अरुण कुमार ने कहा कि निवेश की स्थिति सकारात्मक बनी हुई है जबकि कोविड मामलों में हालिया वृद्धि एक चिंता का विषय है और हमें निकट अवधि में निवेशक की धारणा और व्यवहार पर हुए प्रभावों की निगरानी करने की आवश्यकता है।

इक्विटी के अलावा, निवेशकों ने मार्च में 52,528 करोड़ रुपये की निकासी के बाद रिण पत्रों में निवेश करने वाले म्यूचुअल फंड में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया, जो कि नकदी, मुद्रा बाजार खंड में मजबूत प्रवाह के कारण था।

कुल मिलाकर, म्यूचुअल फंड उद्योग ने मार्च के महीने में 29,745 करोड़ रुपये की निकासी की तुलना में समीक्षाधीन अवधि के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में 92,906 करोड़ रुपये का निवेश प्रवाह देखा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट