लाइव न्यूज़ :

नए कोविड दिशानिर्देशों के लागू होने के बाद अंतरराष्ट्रीय उड़ान परिचालन सुचारू रूप से जारी

By भाषा | Updated: December 1, 2021 12:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर दिल्ली हवाईअड्डे ने बुधवार को कहा कि नए कोविड दिशानिर्देशों के लागू होने के बाद अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए उड़ान परिचालन सुचारू रूप से चल रहा है और कुल 1,013 यात्रियों ने आरटी-पीसीआर जांच समेत अपने आगमन की औपचारिकताएं पूरी की हैं।

कोविड के नए स्वरूप ओमीक्रोन के उभार पर बढ़ती चिंताओं के बीच अंतरराष्ट्रीय यात्रियों, विशेष रूप से जोखिम वाले देशों से आने वालों के लिए सख्त दिशा-निर्देश मंगलवार आधी रात से लागू हो गए।

दिल्ली हवाई अड्डे ने ट्वीट कर कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा निर्धारित नए दिशानिर्देशों के लागू होने के बाद अंतरराष्ट्रीय आगमन उड़ान परिचालन सुचारू रूप से चल रहा है।

जोखिम वाले देशों से आईं चार उड़ानों के कुल 1,013 यात्रियों ने आरटी-पीसीआर जांच समेत आगमन की सारी औपचारिकताएं सफलतापूर्वक पूरी कीं।

बयान में कहा गया, ‘‘792 यात्रियों ने रैपिड पीसीआर जांच कराने का फैसला किया, और 221 यात्रियों ने आरटी-पीसीआर जांच का विकल्प चुना।’’

हवाई अड्डे के एक अधिकारी के अनुसार, तीन उड़ानें लंदन से आई थीं और एक एम्स्टर्डम से आई थी।

नए दिशानिर्देशों के तहत, 'जोखिम वाले' देशों से आने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य हैं, और उन्हें जांच के परिणाम आने के बाद ही हवाई अड्डे से बाहर जाने की अनुमति होगी। साथ ही, दूसरे देशों से उड़ानों में आने वाले यात्रियों में से पांच प्रतिशत की जांच की जाएगी।

हालांकि भारत में अब तक ओमीक्रोन का कोई मामला सामने नहीं आया है, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 'जोखिम वाले' देशों से आने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर जांच सुनिश्चित करने को कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार