लाइव न्यूज़ :

अतिरिक्त बिजली के भंडारण पर ध्यान देने का निर्देश

By भाषा | Updated: November 11, 2021 21:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 नवंबर बिजली मंत्री आर के सिंह ने बृहस्पतिवार को सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों को देश में पैदा होने वाली अतिरिक्त बिजली के भंडारण की दिशा में ध्यान देने को कहा।

बिजली एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री ने केंद्र सरकार और केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के वरिष्ठ अधिकारियों, नवीकरणीय ऊर्जा डेवलपरों एवं बैटरी विनिर्माताओं की एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह निर्देश दिए। इसमें ऊर्जा क्षेत्र में ऊर्जा भंडारण के प्रोत्साहन संबंधी नीतिगत मसौदे पर बनी रिपोर्ट पर चर्चा की गई।

मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि ऊर्जा नष्ट होने की स्थिति न आए। सिंह ने कहा, "इसके लिए जरूरत से ज्यादा ऊर्जा का भंडारण करना होगा।"

उन्होंने अधिकारियों को ऊर्जा भंडारण एवं संसाधन प्रचुरता से संबंधित अलग-अलग दिशानिर्देश तैयार करने के निर्देश भी दिए।

बिजली मंत्री ने वर्ष 2030 तक 500 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य हासिल करने के लिए वार्षिक आधार पर जरूरी भंडारण क्षमता का अनुमान लगाने को भी कहा। इसमें सौर ऊर्जा एवं पवन ऊर्जा परियोजनाओं से पैदा होने वाली बिजली को भी ध्यान रखना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें