लाइव न्यूज़ :

कंपनियों के ईएसजी प्रदर्शन पर अधिक जोर दे रहे हैं संस्थागत निवेशक: सर्वेक्षण

By भाषा | Updated: November 14, 2021 16:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 नवंबर दुनियाभर में बड़ी संख्या में संस्थागत निवेशक निवेश के बारे में फैसले करते समय कंपनियों के पर्यावरण, सामाजिक और प्रशासन (ईएसजी) संबंधी प्रदर्शन पर अधिक ध्यान दे रहे हैं।

एक सर्वेक्षण में कहा गया कि निवेशक खराब पर्यावरणीय रिकॉर्ड वाली कंपनियों से बाहर निकल सकते हैं।

ईवाई वैश्विक संस्थागत निवेशक सर्वेक्षण-2021 के अनुसार, 74 प्रतिशत संस्थागत निवेशकों ने इस बात की अधिक आशंका जताई कि खराब ईएसजी प्रदर्शन के आधार पर ‘‘विनिवेश’’ किया जा सकता है।

सर्वेक्षण में भारत के 15 उत्तरदाताओं सहित 19 देशों में 320 संस्थागत निवेशकों की राय ली गई। ईवाई के सर्वेक्षण का यह छठा साल है।

रिपोर्ट के अनुसार, 92 प्रतिशत निवेशकों ने कहा कि उन्होंने पिछले 12 महीनों में ‘‘हरित पुनरुद्धार’’ के संभावित लाभों के आधार पर फैसले किए।

ईवाई की वैश्विक उपाध्यक्ष (एश्योरेंस) मेरी-लॉर डेलारु ने कहा, ‘‘यह साफ है कि कोविड-19 महामारी ने निवेशकों को ईएसजी प्रदर्शन पर अधिक जोर देने के लिए प्रेरित किया है। इस बात के सकारात्मक संकेत हैं कि यह अब कार्रवाई में तब्दील होने लगा है। हालांकि कंपनियों और निवेशकों, दोनों को ईएसजी प्रदर्शन को निर्णय लेने की प्रक्रिया के केंद्र में लाने के लिए साहसिक कदम उठाने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो