लाइव न्यूज़ :

इनोटेरा ने एक लाख छोटे किसानों को सेवाएं देने के लिए नैब फाउंडेशन के साथ गठजोड़ किया

By भाषा | Updated: December 16, 2021 18:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर खाद्य और तकनीकी मंच इनोटेरा ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने अगले दो साल में एक लाख छोटे किसानों को कृषि संबंधित सेवाएं प्रदान करने के लिए नैबफाउंडेशन के साथ हाथ मिलाया है।

दोनों संस्थाओं ने इस आशय के एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

नैबफाउंडेशन, राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) का एक गैर-लाभकारी संगठन है।

नैबफाउंडेशन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी संजीव डी रोहिल्ला ने एक बयान में कहा, ‘‘यह साझेदारी हमारे किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) और छोटे किसानों को इनोटेरा प्लेटफॉर्म द्वारा प्रदान की जाने वाली कई सेवाओं तक पहुंच बनाने में सक्षम बनाएगी।’’

उन्होंने कहा कि इनोटेरा की सेवाएं किसानों के लिए बेहतर बाजार पहुंच, डिजिटलीकरण, उपज का पता लगाने, ब्रांडिंग और वितरण समर्थन उपलब्ध कराने के लिए महत्वपूर्ण हैं। इस प्रकार उन्हें अपनी आय को कई गुना बढ़ाने में मदद मिलती है।

इनोटेरा के अनुसार, मौजूदा गठजोड़ दोनों संगठनों को 5,000 से अधिक किसान उत्पादक संगठनों के नेटवर्क के साथ जुड़ने में सक्षम बनाएगा और शुरुआत में अगले दो वर्षों में चुनिंदा क्षेत्रों में एक लाख छोटे किसानों को सेवाएं देगा।

यह मंच, भारत में छोटे किसानों के लिए कृषि कच्चा माला, आंकड़ा संबंधित सलाह और बाजार पहुंच सहित कई सेवाएं प्रदान करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

ज़रा हटकेVIDEO: वर्ली ट्रैफिक में फंसी महिला का फूटा गुस्सा, बीच सड़क महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन को घेरा

विश्वIran-Us Ceasefire: डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर आगे बढ़ाने का किया ऐलान, होर्मुज में नाकाबंदी रहेगी जारी

भारतताकि आग लगने पर कुआं खोदने की न आए नौबत 

विश्वदुश्मन की नजरों से खुद को यदि देखें तो हम भी वैसे ही दिखते हैं!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट