लाइव न्यूज़ :

वैश्विक कपड़ा निर्यात में दोहरे अंकों की हिस्सेदारी हासिल करने का लक्ष्य तय करे उद्योग: नायडू

By भाषा | Updated: January 21, 2021 18:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जनवरी उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने गुरुवार को कहा कि देश के परिधान उद्योग को वैश्विक कपड़ा निर्यात में दोहरे अंकों की हिस्सेदारी हासिल करने का लक्ष्य रखना चाहिए, जो इस समय 5-6 फीसदी है।

उन्होंने निर्यात में प्रतिस्पर्धा हासिल करने के लिए श्रमिकों के कौशल को बढ़ाने तथा नवीनतम तकनीकों को अपनाने का भी आह्वान किया।

उपराष्ट्रपति ने परिधान निर्यात संवर्धन परिषद (एईपीसी) के कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कहा, ‘‘हमें जल्द ही परिधान के निर्यात में मौजूदा 5-6 प्रतिशत से बढ़कर दोहरे अंकों में हिस्सेदारी हासिल करने का लक्ष्य तय करना चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि उद्योग को इस बात पर विचार करना चाहिए कि कपास, जूट, रेशम और एमएमएफ धागों के प्रमुख उत्पादक और निर्यातक होने के बावजूद भारत में बांग्लादेश और चीन की तुलना में कपड़ों और परिधानों में प्रतिस्पर्धी बढ़त का अभाव है।

नायडू ने कहा, ‘‘वे भारतीय धागों के सबसे बड़े खरीदार हैं। वे इसका मूल्यवर्धन करते हैं और भारत की तुलना में कम कीमत पर कपड़े और परिधान बेचते हैं। ऐसा काफी हद तक भारत में बुनाई क्षेत्र के असंगठित होने के चलते है। हमें और अधिक तिरुपुर की जरूर है।’’

गौरतलब है कि तमिलनाडु में स्थित तिरुपुर तेजी से कपड़ों और परिधान के प्रमुख केंद्र के रूप में उभरा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव