लाइव न्यूज़ :

उद्योग जगत ने ओलंपिक पदक विजेताओं के लिए पुरस्कारों की घोषणा की

By भाषा | Updated: August 8, 2021 16:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अगस्त उद्योग जगत ने तोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों के लिए रविवार को अलग-अलग पुरस्कारों की घोषणा की।

एयरलाइन कंपनियों गो फर्स्ट (पूर्व में गो एयर) और स्टार एयर ने व्यक्तिगत स्पर्धाओं में पदक जीतने वाले सभी छह भारतीय खिलाड़ियों और पुरुष हॉकी में कांस्य पदक पदक जीतने वाली टीम के लिए मुफ्त विमान सेवाओं की पेशकश की है।

गो फर्स्ट ने इन खिलाड़ियों के लिए पांच साल तक मुफ्त टिकट और देश के 13 शहरों के बीच विमान सेवाएं देने वाली क्षेत्रीय विमान सेवा कंपनी स्टार एयर ने जीवनपर्यंत मुफ्त टिकट देने की घोषणा की है।

इन खिलाड़ियों में नीरज चोपड़ा (भाला फेंक-स्वर्ण पदक), रवि कुमार दहिया (कुश्ती-रजत), मीराबाई चानू (भारोत्तोलन-रजत), लवलीना बोरगोहेन (मुक्केबाजी-कांस्य), पी वी सिंधु (बैडमिंटन-कांस्य), बजरंग पुनिया (कुश्ती-कांस्य), और भारतीय हॉकी टीम शामिल है।

इससे पहले शनिवार को चोपड़ा के स्वर्ण पदक जीतने के बाद शीर्ष एयरलाइन इंडिगो ने उन्हें एक साल तक असीमित मुफ्त टिकट देने की घोषणा की थी।

शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी बाइजूस ने भी नीरज चोपड़ा को दो करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार और बाकी सभी पदक विजेताओं को एक-एक करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।

कंपनी ने एक बयान में कहा, "2020-21 में कोविड-19 लॉकडाउन से पैदा हुई चुनौतियों के बावजूद भारत के खेल नायकों की उपलब्धियां और शानदार प्रदर्शन असाधारण रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख