लाइव न्यूज़ :

मई में 48 प्रतिशत बढ़ा भारत का सोया खली निर्यात

By भाषा | Updated: June 8, 2021 19:59 IST

Open in App

इंदौर (मध्य प्रदेश), आठ जून घरेलू उत्पादन में गिरावट के बीच भारत का सोया खली निर्यात इस बार मई के दौरान 48 प्रतिशत बढ़कर 80,000 टन पर पहुंच गया। पिछले साल मई में देश से 54,000 टन सोया खली का निर्यात गया था।

प्रसंस्करणकर्ताओं के इंदौर स्थित संगठन सोयाबीन प्रोसेसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सोपा) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सोपा के आंकड़ों के मुताबिक मई में अमेरिका (8,200 टन) भारतीय सोया खली का प्रमुख आयातक रहा।

आंकड़े यह भी बताते हैं कि मई के दौरान देश के तेल संयत्रों में सोया खली उत्पादन 24 प्रतिशत घटकर 3.99 लाख टन रह गया। मई 2020 में घरेलू संयंत्रों में 5.24 लाख टन सोया खली बनी थी।

सोपा के कार्यकारी निदेशक डीएन पाठक ने "पीटीआई-भाषा" को बताया, "देश के अलग-अलग राज्यों में कोविड-19 की रोकथाम के लिए मई में लागू बंदिशों के कारण प्रमुख मंडियां बंद रहीं जिससे तेल संयंत्र कच्चे माल के रूप में सोयाबीन नहीं खरीद सके। नतीजतन संयंत्रों में सोया खली का उत्पादन भी घट गया।"

उन्होंने यह भी बताया कि महामारी से उत्पन्न संकट के कारण मई में देश के पोल्ट्री उद्योग की ओर से सोया खली की मांग कम रही।

प्रसंस्करण संयंत्रों में सोयाबीन का तेल निकाल लेने के बाद बचने वाले उत्पाद को सोया खली कहते हैं। यह उत्पाद प्रोटीन का बड़ा स्त्रोत है। इससे सोया आटा और सोया बड़ी जैसे खाद्य पदार्थों के साथ पशु आहार तथा मुर्गियों का दाना भी तैयार किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां