लाइव न्यूज़ :

भारत के आत्मनिर्भर अभियान को खुद को अलग-थलग करने के कदम के रूप में नहीं देखा जाए : मुंजाल

By भाषा | Updated: January 9, 2021 20:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जनवरी भारत के आत्मनिर्भर अभियान को किसी भी तरीके से ‘खुद को अलग-थलग’ करने के कदम के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। हीरो एंटरप्राइजेज के चेयरमैन सुनील कान्त मुंजाल ने शनिवार को यह बात कही।

उन्होंने कहा कि खुद को वैश्विक मूल्य श्रृंखला का हिस्सा बनाने के लिए भारत को अपने मानकों, कौशल के स्तर, निरंतरता और उपभोक्ताओं तथा ग्राहकों को सेवा के स्तर में सुधार करने की जरूरत है।

मुंजाल ने 25वें व्हॉटर्न इंडिया इकनॉमिक फोरम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत को यदि वैश्विक व्यापार में एक प्रमुख खिलाड़ी बनना है, तो उसे एक महत्वपूर्ण निर्यातक बनना होगा। देश का उद्योग और कारोबार क्षेत्र इस महत्वाकांक्षा को पूरा करने लिए तत्पर है।

उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर अभियान और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के संदर्भ में दो पहलू को ध्यान में रखने की जरूरत है। ‘‘एक पहलू यह है कि भारत जो करता है, उसमें उसे बेहतर बनना है, लेकिन आत्मनिर्भर को किसी भी तरीके से देश के खुद को अलग-थलग करने के कदम के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। यह एक महत्वपूर्ण बात है जिसे हम सभी को याद रखना है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत वैश्विक मूल्य श्रृंखला का हिस्सा बनना चाहता है। भारतीय उद्योग और भारतीय कंपनियां इसमें भूमिका निभाना चाहती हैं।’’

मुंजाल ने कहा, ‘‘हमें यह याद रखना है कि भारत को वैश्विक मूल्य श्रृंखला का हिस्सा बनाने के लिए हमें अपने मानक में सुधार करना होगा। हमें अपने कौशल के स्तर को सुधारना होगा। साथ ही निरंतरता तथा ग्राहकों को सेवा के स्तर में सुधार लाना होगा।’’

उन्होंने जापान का उदाहरण देते हुए कहा कि किसी समय उसके उत्पादों की गुणवत्ता काफी खराब थी। ‘‘उसके बाद 70 के दशक में जापान दुनिया की सबसे अच्छी विनिर्माण मशीन बन गया।’’

उन्होंने कहा कि कुछ यही ताइवान, दक्षिण कोरिया और चीन के साथ भी हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

भारतलाल आतंक का ऐसे हुआ अंत

विश्वट्रंप सरकार को मुनीर से खतरा! ईरान के हितों को बढ़ावा देने का बड़ा आरोप; अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारतNoida Labour Protest: नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी STF ने तमिलनाडु से दबोचा

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...