लाइव न्यूज़ :

भारत की एसडीआर हिस्सेदारी बढ़कर 19.41 अरब डॉलर हुई

By भाषा | Updated: September 1, 2021 23:31 IST

Open in App

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को कहा कि आईएमएफ के पास मौजूद विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में भारत की हिस्सेदारी बढ़कर 13.66 अरब एसडीआर हो गई है जो विनिमय दर के अनुसार 19.41 अरब डॉलर के बराबर है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) अपने सदस्यों को बहुपक्षीय ऋण देने वाली एजेंसी में उनके मौजूदा कोटा के अनुपात में सामान्य एसडीआर का आवंटन करता है। एसडीआर हिस्सेदारी किसी देश के विदेशी मुद्रा भंडार के घटकों में से एक है और काफी महत्वपूर्ण है। आरबीआई के अनुसार आईएमएफ ने 23 अगस्त को भारत को 12.57 अरब एसडीआर का आवंटन किया, जो ताजा विनिमय दर पर लगभग 17.86 अरब डॉलर के बराबर। है केंद्रीय बैंक ने कहा कि भारत की कुल एसडीआर होल्डिंग 23 अगस्त, 2021 को अब 13.66 अरब हो गई है, जो नवीनतम विनिमय दर पर लगभग 19.41 अरब डॉलर के समान है। आरबीआई ने कहा, ‘‘एसडीआर हिस्सेदारी में वृद्धि 27 अगस्त, 2021 को समाप्त सप्ताह के लिए प्रकाशित होने वाले विदेशी मुद्रा भंडार (एफईआर) के आंकड़ों में दिखाई देगी।’’ उल्लेखनीय है कि आईएमएफ के गवर्नर्स बोर्ड ने 2 अगस्त, 2021 को लगभग 456 अरब एसडीआर के सामान्य आवंटन को मंजूरी दी थी, जिसमे भारत की हिस्सेदारी 12.5 अरब एसडीआर की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

कारोबारBank Holidays in March 2026: होली, ईद और राम नवमी; मार्च में छुट्टियों की भरमार, देखें कब-कब है अवकाश

कारोबारRBI New Rules: बैंक लॉकर रखने वाले ग्राहक ध्यान दें, 1 नवंबर से बदल रहे लॉकर को लेकर ये नियम, जानें RBI का अपडेट

कारोबारBank Holiday: क्या कल, 5 सितंबर को बैंक खुले रहेंगे या बंद? चेक करें डिटेल

कारोबारRBI: अब चेक क्लियरिंग के लिए नहीं करना होगा इंतजार, कुछ ही घंटों में हो जाएगा काम; RBI इस डेट से कर रही नया सिस्टम पेश

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स