लाइव न्यूज़ :

‘भारत की वृहद आर्थिक स्थिति बेहतर, अमेरिका के मौद्रिक प्रोत्साहन उपायों में कमी से निपटने में सक्षम’

By भाषा | Updated: August 31, 2021 23:10 IST

Open in App

मुख्य आर्थिक सलाहकार के वी सुब्रमणियम ने मंगलवार को कहा कि भारत की वृहद आर्थिक बुनियाद मजबूत है और यह अमेरिकी केंद्रीय बैंक के बांड खरीद कार्यक्रम में कमी या मौद्रिक प्रोत्साहन उपायों को वापस लिये जाने के प्रभाव से निपटने में पूरी तरह सक्षम है। कई अर्थशास्त्रियों ने इस बात पर चिंता जतायी है कि अमेरिका में बांड खरीद कार्यक्रम में कमी (टैपर टैन्ट्रम) किये जाने से उभरते बाजारों पर प्रतिकूल असर पड़ेगा, जैसा कि 2013 में हुआ था। पिछले सप्ताह अमेरिकी फेडरल रिजर्व प्रमुख जेरोम पॉवेल ने कहा कि इस साल के आखिरी तक मौद्रिक प्रोत्साहन के रूप में जारी बांड खरीद कार्यक्रम में कमी की जा सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि यह रोजगार की स्थिति में सुधार पर निर्भर है। अमेरिकी केंद्रीय बैंक कोविड संकट से प्रभावित अर्थव्यवस्था को गति देने के लिये फिलहाल हर महीने 120 अरब डॉलर मूल्य के बांड खरीद कर रहा है। सुब्रमणियम ने कहा कि भारत की वृहद आर्थिक बुनियाद मजबूत है और अमेरिका में उदार मौद्रिक नीति रुख में बदलाव को लेकर चिंता की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘चाहे बात मुद्रास्फीति की हो या फिर चालू खाते के घाटे का अथवा विदेशी मुद्रा भंडार का, हमारी वृहद आर्थिक बुनियाद मजबूत है...। मुझे नहीं लगता कि यह कोई चिंता वाली बात है। इसका एक कारण यह भी है कि सुधारों के मोर्चे पर और आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर कई कदम उठाये गये हैं।’’ सुब्रमणियम ने यह भी कहा कि चालू वित्त वर्ष में वृद्धि दर महामारी-पूर्व स्तर से बेहतर होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारफेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर निर्णय, कंपनियों के तिमाही नतीजों से तय होगी शेयर बाजार की दिशा

कारोबारअमेरिका, भारत में एक साथ मौद्रिक नीति को कड़ा किये जाने की शुरुआत को लेकर चिंता: विरल आचार्य

कारोबारडॉलर के मुकाबले रुपया 29 पैसे बढ़कर 73 रुपये पर पहुंचा

कारोबारडॉलर प्रवाह बढ़ने की उम्मीद में अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया 40 पैसे उछलकर दो माह के उच्चस्तर पर

कारोबारएफपीआई ने अगस्त में भारतीय शेयर बाजारों में 986 करोड़ रुपये डाले

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा