लाइव न्यूज़ :

देश का विदेशी मुद्रा भंडार छह महीनों में 32.29 अरब डॉलर बढ़ा: रिजर्व बैंक

By भाषा | Updated: May 12, 2021 23:50 IST

Open in App

मुंबई, 12 मई देश का विदेशी मुद्रा भंडार छह महीने में 31 मार्च, 2021 तक बढ़कर 576.98 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले साल सितंबर के अंत में 544.69 अरब डॉलर था।

कुल मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा यानी विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति (एफसीए), मार्च 2021 के अंत में बढ़कर 536.693 अरब डॉलर हो गयी, जो इससे पहले सितंबर, 2020 में 502.162 अरब डॉलर थी।

भुगतान संतुलन के आधार पर (मूल्यांकन परिवर्तन को छोड़कर), विदेशी मुद्रा भंडार में, अप्रैल-दिसंबर 2020 के दौरान 83.9 अरब डॉलर की वृद्धि हुई, जबकि एक साल पहले की अवधि में यह वृद्धि 40.7 अरब डॉलर थी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि मूल्य के संदर्भ में, कुल विदेशी मुद्रा भंडार में सोने की हिस्सेदारी सितंबर 2020 के लगभग 6.69 प्रतिशत से घटकर 31 मार्च, 2021 में 5.87 प्रतिशत रह गई। सोने का भंडार मार्च 2021 के अंत में 33.88 अरब डॉलर था जो सितंबर 2020 में 36.429 अरब डॉलर था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

भारतजान में जान आई, पर दहशत बरकरार; पुंछ में युद्ध जैसी आपात स्थिति के लिए मेगा ब्लैकआउट-एयर रेड मॉक ड्रिल रद्द

भारतUdhampur: यात्रियों से भरी बस हादसे में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की मदद का ऐलान

भारतमहिला आक्रोश से गूंजा भोपाल, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- अपमान नहीं सहेंगी बहनें

क्रिकेटIPL 2026: क्या आज खेलेंगे रोहित शर्मा? हिटमैन की चोट पर आया सबसे बड़ा अपडेट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना