लाइव न्यूज़ :

भारत का विदेशी रिण जून अंत तक 571.3 अरब डॉलर, मार्च से 1.6 अरब डॉलर अधिक: आरबीआई

By भाषा | Updated: October 1, 2021 00:12 IST

Open in App

मुंबई, 30 सितंबर भारतीय रिजर्व बैंक ने बृहस्पतिवार को कहा कि जून के अंत में भारत का विदेशी कर्ज 571.3 अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया, जो कि मार्च 2021 के अंत में रहे कर्ज के मुकाबले 1.6 अरब अमेरिकी डॉलर की वृद्धि दर्शाता है।

हालांकि, सकल घरेलू उत्पाद के मुकाबले विदेशी ऋण अनुपात जून 2021 के अंत में घटकर 20.2 प्रतिशत रह गया, जो 31 मार्च को 21.1 प्रतिशत पर था।

केंद्रीय बैंक ने कहा, ‘‘मूल्यांकन प्रभाव को यदि शामिल नहीं किया जाये तो, मार्च 2021 के अंत के मुकाबले जून अंत में विदेशी ऋण में 1.6 अरब अमेरिकी डॉलर के बजाय 3.3 अरब अमेरिकी डॉलर की वृद्धि हुई होती।’’

आंकड़ों के मुताबिक विदेशी कर्ज में वाणिज्यिक उधारी का सबसे बड़ा हिस्सा रहा है। यह कुल कर्ज का 37.4 प्रतिशत रहा है। इसके बाद प्रवासी भारतीय जमा का बड़ा हिस्सा 24.8 प्रतिशत पर रहा है।

केंद्रीय बैंक ने कहा कि 30 जून को, लंबी अवधि का कर्ज (एक वर्ष से अधिक की मूल परिपक्वता के साथ) 468.8 अरब अमेरिकी डॉलर था, मार्च के अंत में अपने स्तर से 0.2 अरब अमेरिकी डालर की वृद्धि दर्ज की है।

कुल विदेशी ऋण में अल्पकालिक ऋण का हिस्सा 30 जून को मामूली रूप से बढ़कर 17.9 प्रतिशत हो गया, जो मार्च के अंत में 17.7 प्रतिशत था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी