लाइव न्यूज़ :

भारत का निर्यात 1-14 जून के दौरान 46 प्रतिशत बढ़कर 14 अरब डॉलर हुआ

By भाषा | Updated: June 16, 2021 17:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जून वाणिज्य मंत्रालय के प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार इंजीनियरिंग, रत्न एवं आभूषण और पेट्रोलियम उत्पाद जैसे क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन के चलते 1-14 जून के दौरान भारत का निर्यात 46.43 प्रतिशत बढ़कर 14.06 अरब डॉलर हो गया।

आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान आयात भी 98.33 प्रतिशत बढ़कर 19.59 अरब डॉलर रहा।

समीक्षाधीन अवधि में इंजीनियरिंग, रत्न तथा आभूषण और पेट्रोलियम उत्पादों जैसे क्षेत्रों के निर्यात में अच्छी वृद्धि दर्ज हुई।

आंकड़ों के मुताबिक इस महीने के पहले सप्ताह में निर्यात 52.39 फीसदी बढ़कर 7.71 अरब डॉलर और इस महीने के दूसरे सप्ताह में करीब 40 फीसदी बढ़कर 6.35 अरब डॉलर रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलाल आतंक का ऐसे हुआ अंत

विश्वट्रंप सरकार को मुनीर से खतरा! ईरान के हितों को बढ़ावा देने का बड़ा आरोप; अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारतNoida Labour Protest: नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी STF ने तमिलनाडु से दबोचा

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर