लाइव न्यूज़ :

नरेंद्र मोदी सरकार के बजट पर टॉप बिजनेसमैन ने कुछ इस तरह दिया रिएक्शन

By भाषा | Updated: July 6, 2019 06:00 IST

दुजा ग्रुप आफ कंपनीज (इंडिया) के चेयरमैन अशोक आहूजा ने कहा कि राजग 2.0 ने ऐसा बजट पेश किया है जो देश को दीर्घावधि की वृद्धि की ओर ले जाएगा। जिससे 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

Open in App

देश के शीर्ष उद्योगपतियों की बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आरपीजी एंटरप्राइजेज के हर्ष गोयनका ने ट्वीट किया: यह एक भविष्योन्मुखी एक ग्रिड-एक राष्ट्र केंद्रित बजट है। ईवी, स्वच्छ प्रौद्योगिकी,डिजिटल भुगतान,स्टार्टअप और ई-आकलन। वित्त मंत्री ने धोनी की तरह की परंपरागत पारी से हट कर हार्दिक पटेल की तरह स्ट्रोक लगाए हैं। हिं

दुजा ग्रुप आफ कंपनीज (इंडिया) के चेयरमैन अशोक आहूजा ने कहा कि राजग 2.0 ने ऐसा बजट पेश किया है जो देश को दीर्घावधि की वृद्धि की ओर ले जाएगा। जिससे 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। सरकार के वित्तीय क्षेत्र के तरलता के मुद्दे को हल करने के उपायों से ऋण बढ़ेगा और आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा।

वेदांता रिसोर्सेज के कार्यकारी चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कहा, ‘‘प्रगतिशील बजट 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य के लिए है। बजट प्रगतिशील और नतीजे देने वाला है।’’ बायोकॉन की चेयरमैन किरण मजूमदार शॉ ने ट्वीट दिया, ‘‘यदि 100 प्रतिशत कंपनियों को 25 प्रतिशत कॉरपोरेट कर के दायरे में लाया जाता तो इससे निवेशक, कारोबार और बाजार की धारणा को प्रोत्साहन मिलता।’’

महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने ट्वीट किया, ‘‘पहले मैंने ट्वीट किया था कि मुझे उम्मीद है निर्मला सीतारमण कुछ चौके लगाएंगी। इसके बजाय उन्होंने सिंगल के जरिये रन रेट को बढ़ाने का प्रयास किया। हालांकि, बड़े कदमों की उम्मीद थी लेकिन उन्होंने अपने निगाहें दीर्घावधि पर रखीं।’’

डियाजियो इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी आनंद कृपालु ने कहा कि यह एक संतुलित बजट है, जो देश के लिए दीर्घावधि की सोच पर केंद्रित है। निवेश बढ़ाने के नीतिगत उपायों..मेक इन इंडिया और कारोबार सुगमता के साथ देश की जल समस्या और जलवायु परिवर्तन से निपटने के उपायों से यह बजट सरकार की न्यू इंडिया की सोच के अनुरूप है, जिसका लक्ष्य समावेशी वृद्धि है। 

टॅग्स :बजट 2019एनडीए सरकारनिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

कारोबारकोविड के दौरान लॉकडाउन हमने देखा, वैसा कोई लॉकडाउन नहीं?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 से घटाकर 3 और डीजल पर 10 से घटाकर 0, वीडियो

कारोबारकॉर्पोरेट संशोधन विधेयक पेश, संसद की संयुक्त समिति के पास भेजा?,जानिए बदलाव, आखिर क्यों विरोध कर रहा विपक्ष?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?