लाइव न्यूज़ :

Rupee vs Dollar: शुरुआती कारोबार में रुपया हुआ मजबूत, 12 पैसे बढ़कर 86.25 प्रति डॉलर पर पहुंचा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 20, 2025 11:11 IST

Rupee vs Dollar:अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71.19 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

Open in App

Rupee vs Dollar: घरेलू शेयर बाजारों में तेजी और विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा के कमजोर रुख के बीच रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 12 पैसे मजबूत होकर 86.25 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि भारतीय रुपये को ऋण बाजारों में मजबूत विदेशी प्रवाह से भी समर्थन मिला है। हालांकि विदेशी संस्थागत निवेशकों की निरंतर बिकवाली से जोखिम बना हुआ है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 86.39 पर खुला और फिर कुछ बढ़त के साथ 86.25 प्रति डॉलर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से 12 पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.37 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.38 पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71.19 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,096.50 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

टॅग्स :भारतीय रुपयाडॉलरशेयर बाजारबिजनेसभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?