लाइव न्यूज़ :

हावड़ा स्टेशन के पास की जमीन बेचेगी भारतीय रेल, आरक्षित मूल्य 448 करोड़ रुपए

By भाषा | Updated: July 15, 2021 17:04 IST

Open in App

कोलकाता, 15 जुलाई भारतीय रेल वित्त जुटाने की अपनी कोशिशों के तहत हावड़ा स्टेशन के पास की अपनी एक बड़े मौके की जमीन आवासीय-सह-व्यावसायिक भवनों के विकास के लिए 99 वर्ष के पट्टे पर देगी।

यह जमीन हावड़ा स्टेशन से लगभग 1.5 किमी दूर है और 20 मीटर चौड़े राजमार्ग से लगी है।"

भारतीय रेल के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि यह भूखंड 88,300 वर्ग मीटर का है और हुगली नदी के किनारे है। अधिकारियों ने बताया कि इसका आरक्षित मूल्य 448 करोड़ रुपये रखा गया है और इसे नीलामी पर रखा जाएगा।

एक अधिकारी ने कहा, "रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) ने हावड़ा के साल्ट गोला में खाली रेलवे की जमीन को पट्टे पर देने के लिए बोलियां आमंत्रित की हैं। इसके लिए निविदा 29 अगस्त तक जमा करायी जा सकती है।

आरएलडीए के उपाध्यक्ष वेद प्रकाश डुडेजा ने कहा कि इस खरीदने वाला वहां जल-क्रीडा सुविधाएं भी विकसित कर सकता है।

भारतीय रेल के पास पूरे देश में 43 हजार हेक्टेयर खाली जमीन पड़ी है। आरएलडीए इस समय 85 रेलवे कालोनी विकास परियोजनाओं को हाथ में लिए है। उसने हल में -गुवाहाटी और सिकंदराबाद में तीन रेलवे कालोनियों के पुनर्विकास के पट्टे आवंटित किए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट