लाइव न्यूज़ :

इंडियन ओवरसीज बैंक का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में दोगुना से अधिक होकर 327 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: August 3, 2021 17:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अगस्त डूबे कर्ज के लिए प्रावधान में कमी से सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) का शुद्ध लाभ जून में समाप्त चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में दोगुना से अधिक होकर 327 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक ने 121 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बैंक ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय घटकर 5,155 करोड़ रुपये रह गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 5,234 करोड़ रुपये थी।

तिमाही के दौरान बैंक की ब्याज आय 5.6 प्रतिशत घटकर 4,063 करोड़ रुपये रह गई। वहीं गैर-ब्याज आय 17.2 प्रतिशत बढ़कर 1,092 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

चेन्नई मुख्यालय वाले बैंक ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) घटकर 11.48 प्रतिशत रह गईं, जो एक साल पहले 13.90 प्रतिशत थीं।

मूल्य के हिसाब से बैंक का सकल एनपीए 18,291 करोड़ रुपये से घटकर 15,952 करोड़ रुपये रह गया।

इसी तरह बैंक का शुद्ध एनपीए घटकर 3.15 प्रतिशत (3,998 करोड़ रुपये) रह गया, जो एक साल पहले समान तिमाही में 5.10 प्रतिशत (6,081 करोड़ रुपये) था।

डूबे कर्ज और अन्य आकस्मिक खर्च के लिए बैंक का प्रावधान 969.52 करोड़ रुपये से घटकर 868 करोड़ रुपये रह गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट