लाइव न्यूज़ :

नहीं लग रहा है पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने पर ब्रेक, लगातार तीसरे दिन बढ़े दाम

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 16, 2018 11:19 IST

दिल्ली में बुधवार को पेट्रोल 15 पैसे मंहगा हो गया, जिसके बाद इसकी कीमत बढ़कर 75.10 रुपए प्रति लीटर हो गई है।

Open in App

नई दिल्ली, 16 मईः कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मतदान होने के बाद से पेट्रोल-डीजल के दाम कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं, बल्कि लगातार तीसरे दिन भी कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में बुधवार को पेट्रोल 15 पैसे मंहगा हो गया, जिसके बाद इसकी कीमत बढ़कर 75.10 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं, डीजल कीमतों में 21 पैसे की वृद्धि के साथ अब इसकी कीमत बढ़कर 82.94 रुपए प्रति लीटर हो गई है।

इससे पहले मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल के दाम 74.95 रुपए हो गए थे, जबकि डीजल के दाम 66.36 रुपए हो गए हैं। मंगलवार को पेट्रोल पर 15 पैसे और डीजल पर 22 पैसे बढ़ाए गए थे। 

वहीं, सोमवार को पेट्रोल की कीमत में 17 पैसे जबकि डीजल के मूल्य में 21 पैसे की वृद्धि हुई थी, जिससे दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 74.80 रुपये प्रति लीटर हो गई थी, वहीं डीजल 66.14 प्रति लीटर पहुंच गई था। 

बता दें, पिछले दिनों खबरें आई थीं कि कर्नाटक में चुनाव प्रचार की वजह से नरेंद्र मोदी सरकार के इशारे पर पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया, जिसके बाद इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ( आईओसी ) के चेयरमैन संजीव सिंह ने को सफाई देनी पड़ी थी और उन्होंने कहा था कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 24 अप्रैल से बदलाव नहीं करना इन्हें स्थिर बनाने के उद्देश्य से उठाया गया कदम है। उन्होंने कहा था कि कर्नाटक चुनावों के समय यह होना महज संयोग है। 

उन्होंने कहा था कि कीमतें स्थिर करने से पहले हर रोज यह 25-35 पैसे घट-बढ़ रहा था। इससे हर 15 दिन में ईंधन की कीमतें 2-3 रुपये बदल जाती थीं। हमारा मानना है कि यह अवास्तविक है। अत : हमने इसे स्थिर करने का निर्णय किया। संयोग से यह कुछ राज्यों के चुनाव से टकरा गया। यह तय नहीं है। 

इधर, पिछले दिनों पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने उन रिपोर्ट को खारिज किया जिसमें सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों को लागत के मुताबिक ईंधन के दाम नहीं बढ़ाने और कम-से-कम एक रुपये प्रति लीटर का बोझ उठाने की बात कही गयी थी।

उल्लेखनीय है कि दक्षिण एशियाई देशों में भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें सर्वाधिक हैं। देश में विपणन दरों में लगभग आधी हिस्सेदारी करों की है। वित्तमंत्री अरुण जेटली ने नवंबर 2014 से जनवरी 2016 के बीच उत्पाद शुल्क में नौ बार बढ़ोत्तरी की। उत्पाद शुल्क में महज एक बार पिछले साल अक्तूबर में दो रुपये प्रति लीटर की कटौती की गयी।

टॅग्स :पेट्रोल दाम बढ़ोत्तरीडीज़ल की कीमतें
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं लेकिन डीजल महंगा, जानें आपके शहर में 18 अगस्त का रेट

कारोबारनहीं आ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई गिरावट, जानिए 14 अगस्त का रेट

कारोबारदिल्ली में पेट्रोल इतना हुआ मंहगा, जानें चार महानगरों के 13 अगस्त का रेट

कारोबारपेट्रोल-डीजल ने तोड़ा रिकॉर्ड, तीन महानगरों में 80 के पार, जानिए सभी शहरों में 11 अगस्त के रेट

कारोबारपेट्रोल-डीजल अब तक सबसे महंगा, जाने सभी शहरों के 12 अगस्त का रेट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम