लाइव न्यूज़ :

अमेजन के लगभग सभी वैश्विक दलों में शामिल हैं भारतीय कर्मचारी: अमित अग्रवाल

By भाषा | Updated: November 20, 2020 14:29 IST

Open in App

बेंगलुरु, 20 नवंबर अमेजन के वैश्विक वरिष्ठ उपाध्यक्ष और भारत के कंट्री हेड अमित अग्रवाल ने शुक्रवार को कहा कि देश में कंपनी करीब एक लाख लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार देती है, जिनमें से बड़ी संख्या में बेंगलुरु स्थित कर्मचारी कई वैश्विक तकनीकी दलों में हैं।

उन्होंने कहा कि आज भारतीय प्रतिभा अमेजन की वैश्विक पेशकश के लगभग प्रत्येक हिस्से में शामिल हैं।

एक विज्ञप्ति के मुताबिक अग्रवाल ने बेंगलुरु टेक समिट 2020 (बीटीएस2020) में कहा कि बेंगलुरु प्रौद्योगिकी और नवाचार के केंद्र में है, और अमेजन में हम निश्चित रूप से भाग्यशाली हैं कि हम भारत के कुछ सबसे प्रतिभाशाली आईटी पेशेवरों के साथ काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकारों की उद्योग के अनुकूल आईटी नीतियां, अत्यधिक कुशल पेशेवरों की उपलब्धता, उच्च शिक्षा के बेहतरीन संस्थान, कंपनियों के लिए लचीलापन, नवाचार और स्टार्ट-अप, सभी ने मिलकर आज के बेंगलुरु को बनाया है।

अग्रवाल ने कहा कि प्रौद्योगिकी और मोबाइल इंटरनेट ने दुनिया भर में रोजमर्रे की जिंदगी को बदल दिया है, लेकिन इनका भारत पर अधिक गहरा असर पड़ने की संभावना है, क्योंकि इससे समाज में समावेश और समता आ सकती है।

उन्होंने कहा कि शहरी केंद्र अब उत्पादों, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, या मनोरंजन तक विशेष पहुंच का दावा नहीं कर सकते।

उन्होंने कहा कि एमएसएमई अपने स्थानीय दायरे तक सीमित नहीं रहेंगे, क्योंकि वे बड़े सपने देख रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट