लाइव न्यूज़ :

भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से सुधार की तरफ अग्रसर: एसोचैम

By भाषा | Updated: January 10, 2021 22:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जनवरी भारतीय अर्थव्यवस्था 2021 में बड़ी तेजी से वी- आकार जैसे सुधार की तरफ बढ़ रही है। उपभोक्ता विश्वास लौटने, गतिशील वित्तीय बाजारों और विनिर्माण एवं निर्यात के मोर्चे पर की जा रही मेहनत के बल पर यह तेजी दिख रही है। वाणिज्य एवं उद्योग मंडल एसोचैम ने रविवार को यह कहा।

उद्योग मंडल ने कहा कि कोविड- 19 टीकाकारण कार्यक्रम के शुरू होने से अर्थव्यवस्था में और तेजी आने की उम्मीद है। टीकाकरण कार्यक्रम जल्द ही शुरू होने वाला है।

एसोचैम के महासिचव दीपक सूद ने कहा, ‘‘उच्च- आवृति वाले आंकडों से 2021 में वी- आकार का सुधार आने के मजबूत संकेत दिखाई देते हैं। वर्ष 2020 के आखिरी दो महीनों में अर्थव्यस्था में इसके स्पष्ट संकेत दिखे हैं।’’

भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 2020- 21 में 7.7 प्रतिशत की गिरावट आने का अनुमान सामने आया है। कोविड- 19 महामारी ने विनिर्माण और सेवा क्षेत्र को काफी नुकसान पहुंचाया है। हाल में जारी सरकारी आंकड़ों में यह कहा गया है।

सूद ने कहा कि दो टीकों को मंजूरी मिलने के साथ ही भारत अब कोविड- 19 की रोकथाम के लिये टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत करने जा रहा है। इससे अर्थव्यवस्था को काफी फायदा पहुंचेगा खासतौर से आतिथ्यि क्षेत्र, परिवहन, मनोरंजन जैसे क्षेत्रों में इसका असर दिखेगा। ये क्षेत्र महामारी के कारण बुरी तरह प्रभावित हुये हैं।

एसोचैम के मुताबिक आर्थिक गतिविधियों में तेज सुधार का सबसे पक्का आंकड़ा माल एवं सेवाकर (जीएसटी) के तहत दिसंबर माह में अब तक का रिकार्ड 1.15 लाख करोड़ रुपये का कर संग्रह होना है।

सूद ने कहा, ‘‘राज्यवार आंकड़े देखने से पता चलता है कि उपभोक्ता विश्वास लौटा है। महाराष्ट्र राज्य जो कि कोविड- 19 महामारी से बुरी तरह प्रभावित रहा है वहां जीएसटी संग्रह में सात प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है और साल दर साल आधार पर कुल जीएसटी संग्रह 12 प्रतिशत बढ़ा है।’’

उन्होंने कहा कि 2021- 22 का बजट चीजों को आगे बढ़ाने में प्रमुख सहायक होगा। आगामी बजट में स्वास्थ्य देखभाल, कृषि क्षेत्र और मांग को फिर से बढ़ाने पर ध्यान देना काफी महत्वपूर्ण होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव