लाइव न्यूज़ :

भारत-अमेरिकी रक्षा संबंध पहले से कहीं ज्यादा मजबूत: राजदूत संधू

By भाषा | Updated: February 11, 2021 11:23 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 11 फरवरी अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने कहा कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सैन्य तथा सुरक्षा संबंध पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हैं और भारत-अमेरिका का रक्षा व्यापार अब 21 अरब अमेरिकी डॉलर का है।

संधू ने कहा कि अमेरिका द्वारा भारत को ‘प्रमुख रक्षा साझेदार’ तथा रणनीतिक व्यापार प्राधिकरण -1 का दर्जा दिए जाने और वाशिंगटन के साथ चार बुनियादी समझौतों पर हस्ताक्षर से दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग बढ़ेगा।

उन्होंने पीटीआई-भाषा से हाल में एक साक्षात्कार के दौरान कहा, ‘‘हमारे रक्षा और सुरक्षा संबंध पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे रक्षा अभ्यासों - द्विपक्षीय और बहुपक्षीय, की आवृत्ति और दायरे में वृद्धि हुई है। अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ हाल ही में हुआ मालाबार अभ्यान भी एक महत्वपूर्ण पहल है।’’

संधू ने कहा कि हमारे रक्षा व्यापार में थोड़े समय में काफी वृद्धि हुई है, और आज यह 21 अरब अमरीकी डॉलर से अधिक है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे उद्योग अगली पीढ़ी की रक्षा प्रौद्योगिकी में भरोसेमंद आपूर्ति सुनिश्चित करने, संयुक्त अनुसंधान एवं विकास, विनिर्माण, नवाचार और सहयोग के नए क्षेत्रों में एक साथ काम कर रहे हैं।’’

पिछले एक दशक में भारत द्वारा अमेरिका से रक्षा खरीद में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। भारत ने 2008 के बाद अमेरिका से लगभग 18 अरब अमेरिकी डॉलर की रक्षा खरीद की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार