लाइव न्यूज़ :

भारत-ताइवान के बीच नये साल में व्यापार संभावना मजबूत: ताइवान संगठन

By भाषा | Updated: December 27, 2020 19:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर भारत और ताइवान के बीच द्विपक्षीय व्यापार की संभावना 2021 में मजबूत नजर आ रही है। कोविड-19 महामारी के कारण दोनों देशों के बीच व्यापार पर असर पड़ा है। ताइवान विदेश व्यापार विकास परिषद (टीएआईटीआरए) ने यह कहा है।

परिषद के चेयरमैन जेम्स सीएफ हुआंग ने कहा कि आपूर्ति श्रृंखला व्यवस्था भारत को मजबूती प्रदान करेगी और कई ताइवानी कंपनियां यहां निवेश के लिये आकर्षित होंगी।

उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध और महामारी के कारण वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में उत्पन्न हुई बाधा को देखते हुए, हमें न केवल लागत पर गौर करना है बल्कि आपूर्ति व्यवस्था की मजबूती, राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ-साथ लोगों के स्वास्थ्य को भी देखना है।’’

अगले साल भारत-ताइवान द्विपक्षीय व्यापार की संभावना को लेकर उम्मीद जताते हुए उन्होंन कहा, ‘‘मुझे भरोसा है कि हम कम से कम 2019 के स्तर को हासिल कर लेंगे जो 5.7 अरब डॉलर है।’’

टीएआईटीआरए के प्रमुख ने कहा कि इस साल द्विपक्षीय व्यापार का आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले कम रहेगा। इसका कारण महामारी और उसका वैश्विक स्तर पर व्यापार पर प्रभाव पड़ा है।

हुआंग ने कहा, ‘‘हमने देखा है कि ताइवान की कुछ बड़ी कंपनियों ने पिछले कुछ महीनों में भारत में निवेश किया है और मुझे भरोसा है कि यह प्रवृत्ति जारी रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव