लाइव न्यूज़ :

भारत को रूस से स्पूतनिक वैक्सीन की 1.5 लाख खुराक की पहली खेप मिली

By भाषा | Updated: May 1, 2021 20:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक मई भारत को शनिवार को रूस से स्पूतनिक वी वैक्सीन की 1.5 खुराक की पहली खेप मिली।

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने एक ट्वीट में कहा कि हैदराबाद सीमा शुल्क ने रूस से आयातित कोविड-19 वैक्सीन की खेप की निकासी की प्रक्रिया तेजी से निपटायी।

डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज ने कहा कि रूसी वैक्सीन की 1.5 लाख खुराक की पहली खेप हैदराबाद पहुंच गई है।

रूस ने 11 अगस्त 2020 को कोरोना वायरस की वैक्सीन स्पूतनिक वी को मंजूरी दी थी। इसके बाद सितंबर में डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज और रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष (आरडीआईएफ) ने स्पुतनिक वी के चिकित्सकीय परीक्षण के लिए एक समझौता किया था। डॉ रेड्डीज को रुसी वैक्सीन के नियंत्रित आपातकालिक उपयोग की अनुमति पहले ही मिल चुकी है।

हैदराबाद स्थित कंपनी ने कहा कि इसके बाद अगले कुछ हफ्तों में अगली खेप आ जाएगी।

डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज के एपीआई एवं सेवा विभाग के सीईओ दीपक सपरा ने कहा, ‘‘...स्पुतनिक वी वैक्सीन की 1,50,000 खुराक की पहली खेप रूस से हैदराबाद आ गई है। इस खेप का वितरण आवश्यक मंजूरी के अधीन होगा, जिसे अगले कुछ दिनों में पूरा किया जाएगा। ’’

उन्होंने कहा कि इस शुरुआती मात्रा का इस्तेमाल विभिन्न चैनलों द्वारा पायलट रूप में किया जाएगा, ताकि ‘‘हमारी आपूर्ति श्रृंखला को एक बड़े टीकाकरण कार्यक्रम के लिए तैयार किया जा सके।’’

सीबीआईसी ने ट्वीट किया, ‘‘हैदराबाद सीमा शुल्क ने रूस से आयातित स्पूतनिक वी वैक्सीन को शीघ्र निकासी की सुविधा दी।’’

इस पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्वीट में कहा, ‘‘हैदराबाद सीमा शुल्क, समय पर समुचित कार्य। वक्त की मांग है ये।’’

सरकार ने पिछले महीने कोरोना वायरस संक्रमण के प्रकोप को रोकने के लिए आयातित टीकों के आपातकालीन उपयोग की अनुमति दी थी और उनके आयात पर सीमा शुल्क को माफ कर दिया था।

सरकार ने एक मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों के टीकाकरण की अनुमति भी दी है।

शनिवार को भारत में कोविड19 संक्रमण के 4.01 लाख नए मामले सामने आए जो एक रिकार्ड है। इसके साथ 3,523 लोगों की कोराना से मौत की भी सूचना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव