लाइव न्यूज़ :

भारत वैश्विक ऊर्जा रूपांतरण सूचकांक में 87वें स्थान पर

By भाषा | Updated: April 21, 2021 19:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल भारत ऊर्जा रूपांतरण सूचकांक (ईटीआई) में 115 देशों की सूची में 87वें स्थान पर है। यह सूचकांक विभिन्न पहलुओं के आधार पर देशों की ऊर्जा प्रणालियों के वर्तमान प्रदर्शन पर नजर रखता है।

विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की बुधवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार ईटीआई के बारे में जानकारी दी गयी है। यह रिपोर्ट एसेंचर के साथ मिलकर तैयार की गयी है।

सूचकांक में शीर्ष 10 देशों में पश्चिमी और उत्तरी यूरोप के देश हैं। सूची में स्वीडन पहले स्थान पर जबकि नार्वे और यूरोप क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘ चीन (68) और भारत (87) की कुल वैश्विक ऊर्जा मांग में सामूहिक रूप से एक तिहाई हिस्सेदारी है। ऊर्जा में कोयले की महत्वपूर्ण भूमिका बने रहने के बावजूद दोनों देशों ने पिछले दशक के मुकाबले ऊर्जा रूपांतरण के क्षेत्र में मजबूत सुधार दर्ज किया है।’’

इसमें कहा गया है कि ऊर्जा रूपांतरण के मामले में भारत ने मजबूत राजनीतिक प्रतिबद्धता और नियामकीय परिवेश के साथ ऊर्जा पहुंच और सब्सिडी सुधारों के जरिये लक्षित सुधार हासिल किया है।

रिपोर्ट के अनुसार चीन का सुधार मुख्य रूप से अर्थव्यवस्था में ऊर्जा गहनता में कमी, नवीकरणीय ऊर्जा के विस्तार के साथ ऊर्जा क्षेत्र में कार्बन उत्सर्जन में कमी तथा निवेश एवं ढांचागत सुविधाओं के जरिये अनुकूल माहौल सृजित करने का परिणाम है।

सूचकांक के तहत 115 देशों में तीन आयामों...आर्थिक विकास और वृद्धि, सतत पर्यावरण और ऊर्जा सुरक्षा और पहुंच...के तहत ऊर्जा प्रणाली के क्षेत्र में मौजूदा प्रदर्शन को देखा जाता है। साथ ही सुरक्षित, स्थायी, सस्ती और समावेशी ऊर्जा प्रणालियों को अपनाने के लिये तैयारी पर भी गौर किया जाता है।

सूची में शीर्ष 10 अन्य देशों में स्विट्जरलैंड (4), आस्ट्रेलिया (5), फिनलैंड (6), ब्रिटेन (7), न्यूजीलैंड (8), फ्रांस (9) और आइसलैंड (10) शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार