लाइव न्यूज़ :

भारत ने इटली के समक्ष कोविन टीके के प्रमाणपत्र को परस्पर मान्यता का मुद्दा उठाया

By भाषा | Updated: July 10, 2021 16:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जुलाई भारत ने इटली के साथ आर्थिक सहयोग बैठक के दौरान कोविन टीका प्रमाणपत्र की पारस्परिक मान्यता, यात्रा प्रतिबंधों में ढील और इटली में काम करने वाले भारतीयों के सामाजिक सुरक्षा लाभों की सुवाह्यता (पोर्टेबिलिटी) जैसे मुद्दे उठाए।

शनिवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी।

नौ जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये आयोजित की गयी भारत-इटली आर्थिक सहयोग संयुक्त आयोग की बैठक के दौरान ये मुद्दे उठाए गए। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और इटली के विदेश एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग मंत्री लुइगी डि माइओ ने सत्र की सह-अध्यक्षता की।

वाणिज्य मंत्रालय ने कहा, "भारतीय पक्ष ने कोविन टीके के प्रमाणपत्र की पारस्परिक मान्यता और यात्रा प्रतिबंधों में ढील, व्यापार वीजा की लंबी अवधि और इटली में काम करने वाले भारतीयों के सामाजिक सुरक्षा लाभों की पोर्टेबिलिटी के मुद्दे उठाए।"

दोनों पक्षों ने खाद्य प्रसंस्करण, कपड़ा, चमड़ा, रेलवे, स्टार्ट-अप, और लघु एवं मझोले उद्यमों (एसएमई) को प्रोत्साहन के क्षेत्रों में द्विपक्षीय व्यापार एवं निवेश तथा आर्थिक सहयोग पर चर्चा की।

बैठक के दौरान, तीन भारतीय कंपनियों - इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, अडाणी सोलर एवं रीन्यू पावर और तीन इतालवी कंपनियों - एनेल ग्रीन पावर, स्नम, मैयर टेक्निमोंट - ने हरित अर्थव्यवस्था, स्वच्छ प्रौद्योगिकी, और ग्रिड आधारित बहु-ऊर्जा प्रणालियों के लिए नवीकरणीय ऊर्जा के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के क्षेत्रों पर केंद्रित प्रस्तुतियां दीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

पूजा पाठPanchang 19 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 April 2026: सफलता या निराशा? जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: आखा तीज पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी; जानें क्या करें और क्या न करें?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर