लाइव न्यूज़ :

इस साल भारत में 28 यूनिकॉर्न बने: सीतारमण

By भाषा | Updated: October 7, 2021 22:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को कहा कि सरकार के विभिन्न क्षेत्रों में विस्तृत सुधारों के चलते इस साल भारतीय अर्थव्यवस्था में 28 यूनिकॉर्न यानी एक अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक मूल्य वाले स्टार्टअप बने।

उन्होंने इंडियन इक्विटी एंड वेंचर कैपिटल एसोसिएशन (आईवीसीए) द्वारा डिजिटल रूप से आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि स्टार्टअप के रूप में भारतीय अर्थव्यवस्था ने पिछले दो दशकों में अभूतपूर्व वृद्धि देखी है।

आईवीसीए ने वित्त मंत्री के हवाले से एक बयान में कहा कि उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने भारत के सभी जिलों में कुल मिलाकर 56,630 से अधिक स्टार्टअप को मंजूरी दी है।

सीतारमण ने कहा, ‘‘भारतीय स्टार्टअप ने अब तक 65 यूनिकॉर्न बनाए हैं, जिनमें से 28 यूनिकॉर्न 2021 में बने। इससे पता चलता है कि इस क्षेत्र में गतिविधियां बढ़ी है और ‘एंजेल’ निवेशकों से बहुत अधिक पूंजी आई है। कई सुधार किए गए हैं। वैकल्पिक निवेश कोष (एआईएफ) की विभिन्न क्षमताओं को अधिक लचीलापन दिया गया है।’’

मंत्री ने कहा कि भविष्य निधि और सेवानिवृत्ति निधि के लिए निवेश संबंधी दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि निवेशकों की सुरक्षा पर उचित ध्यान देना चाहिए, क्योंकि इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट