लाइव न्यूज़ :

भारत ने मलेशिया से आयातित एल्युमीनियम उत्पादों पर निर्यात सब्सिडी की जांच शुरू की

By भाषा | Updated: December 29, 2020 16:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर भारत ने मलेशिया द्वारा एल्युमीनियम उत्पादों पर दी जा रही निर्यात सब्सिडी की जांच शुरू कर दी है। इस बारे में घरेलू उद्योग की ओर से शिकायत की गई थी।

एक अधिसूचना के अनुसार वाणिज्य मंत्रालय की जांच इकाई व्यापार उपचार महानिदेशालय (डीजीटीआर) ने सब्सिडी रोधी जांच शुरू की है। जांच के जरिये यह पता लगाया जाएगा कि क्या मलेशिया के ‘एल्युमीनियम प्राइमरी फाउंड्री अलॉय इन्गोट’ के निर्यात के लिए सब्सिडी कार्यक्रम से घरेलू उद्योग प्रभावित हो रहा है।

इस उत्पाद का इस्तेमाल मुख्य रूप वाहन और इस्पात एप्लिकेशंस में होता है।

वेदांता लि. और भारत एल्युमीनियम कंपनी लि. ने निदेशालय के समक्ष आवेदन दायर कर मलेशिया से आयातित उत्पाद पर सब्सिडी की जांच का आग्रह किया था।

इन कंपनियों का आरोप है कि मलेशिया से सब्सिडी वाले आयात की वजह से घरेलू उद्योग प्रभावित हो रहा है। डीजीटीआर की अधिसूचना में कहा गया है कि इन कंपनियों ने इस उत्पाद के आयात पर प्रतिपूर्ति शुल्क लगाने का आग्रह किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव