लाइव न्यूज़ :

भारत वैश्विक निवेश गंतव्य बन रहा है: गडकरी

By भाषा | Updated: September 23, 2021 21:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 सितंबर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत वैश्विक निवेश गंतव्य बनता जा रहा है और सरकार इस दिशा में अनुकूल नीतिगत ढांचा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

एक आभासी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, गडकरी ने यह भी कहा कि दूरदराज के स्थानों में अंतिम छोर तक संपर्क कायम करने की व्यवस्था में सुधार के लिए, सड़क मंत्रालय को 15 रोपवे परियोजनाओं के प्रस्ताव मिले हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत एक वैश्विक निवेश गंतव्य बन रहा है और हमारी सरकार अनुकूल नीतिगत रूपरेखा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।’’

गडकरी ने भारत की सड़क परियोजनाओं में वैश्विक पेंशन कोष से निवेश की भी मांग की। उन्होंने कहा, ‘‘हम राष्ट्रीय राजमार्गों के साथ दो साल में दो लाख करोड़ रुपये में लाजिस्टिक पार्क बना सकते हैं।’’

उन्होंने कहा कि उनका मंत्रालय भारतमाला परियोजना के दूसरे चरण पर काम कर रहा है। यह चरण दो लाख किलोमीटर तक हो सकता है।

सरकार, महत्वाकांक्षी भारतमाला परियोजना के पहले चरण के तहत लगभग 5.35 लाख करोड़ रुपये की लागत से 34,800 किलोमीटर राजमार्ग बनाने की परिकल्पना करती है।

गडकरी ने कहा कि सड़क मंत्रालय राजमार्गों पर सड़क किनारे 350 सुविधा केन्द्रों का निर्माण कर रहा है। मंत्री ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को एक वित्तीय इकाई की आवश्यकता है, जहां वह जेपी मॉर्गन जैसी कंपनियों के साथ संयुक्त उद्यम बना सके और सड़क परियोजनाओं के लिये वित्तपोषण करा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

पूजा पाठPanchang 19 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 April 2026: सफलता या निराशा? जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: आखा तीज पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी; जानें क्या करें और क्या न करें?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर