लाइव न्यूज़ :

भारत औद्योगिक इंजीनियरिंग अनुसंधान के क्षेत्र में शुरूआती अवस्था में: गोयल

By भाषा | Updated: September 23, 2021 16:54 IST

Open in App

मुंबई, 23 सितंबर केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत औद्योगिक इंजीनियरिंग अध्ययन और अनुसंधान के क्षेत्र में अभी शुरूआती अवस्था में है। उन्होंने यह भी कहा कि मजबूत आपूर्ति श्रृंखला बनाने के लिए यह क्षेत्र काफी महत्वपूर्ण है।

राष्ट्रीय औद्योगिक इंजीनियरिंग संस्थान (एनआईटीआईई) के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, ‘‘हमें इस मोर्च पर काफी कुछ करने की जरूरत है और इस क्षेत्र में अवसर भी काफी ज्यादा हैं।’’

रेल मंत्री रहे गोयल ने कहा कि एक समय भारतीय रेलवे को संगठन अनुसंधान के मामले में समाधान प्राप्त करने को परेशानी हो रही थी। यह आईआईटी बाम्बे के समाधान पेश करने तक समस्या बनी रही थी। आईआईटी के कार्यों से रेलवे को मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि आपस में जुड़ी वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं को आपूर्ति श्रृंखला से जुड़े मामले में उल्लेखनीय मूल्य वर्धन की जरूरत है। इसमें पैकेजिंग को लेकर प्रक्रियाओं में सुधार तथा भंडारण व्यवस्था शामिल हैं।

मंत्री ने कहा कि आपूर्ति श्रृंखला के लिये शोध और नियोजन केवल निजी क्षेत्र तक सीमित नहीं रहना चाहिए और हमें सार्वजनिक सेवाओं की डिलिवरी को लेकर भी ऐसे प्रयासों की जरूरत है।

इससे पहले, गोयल ने लॉजिस्टिक और आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन में उत्कृष्टता केंद्र का उद्घाटन किया।

एनआईटीआईई के संचालन बोर्ड के चेयरमैन और अलकार्गो लॉजिस्टिक्स के प्रमुख शशि किरण शेट्टी ने कहा कि संस्थान, आईआईटी (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान) और आईआईएम (भारतीय प्रबंधन संस्थान) की तरह स्वायत्ता चाहता है और इस मामले में उन्होंने मंत्री से मदद का आग्रह किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव